
बीएसएल में बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम आयोजित
संक्षेप: बोकारो स्टील प्लांट में सितंबर 2025 के लिए बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में आठ कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। अधिशासी निदेशक प्रिय रंजन ने कर्मचारियों और उनके परिवार के योगदान की सराहना की और सुरक्षा के महत्व पर जोर दिया।
बोकारो, प्रतिनिधि। मानव संसाधन के ज्ञानार्जन व विकास विभाग में वर्ष 2025 के सितम्बर माह के लिए बोकारो स्टील प्लांट के बेस्ट एम्प्लोयी ऑफ़ द मंथ अवॉर्ड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें आरएमपी बिभाग के नरेंद्र कुमार, ब्लास्ट फर्नेस के सपन कुमार, एसएमएस-2 व सीसीएस के संगम कुमार, हॉट स्ट्रिप मिल के शैलेंद्र सिंह गंगवार, सीआरएम-1 व 2 के मुक्तेश्वर रजक, सीईडी के कुमार अनुपम, हैवी मेंटेनन्स-मैकेनिकल के राजेश चौधरी व सीएसआर विभाग के संतोष कुमार के साथ कुल 8 कर्मचारियों को उनके कार्य में विशिष्ट योगदान के लिए पुरस्कृत किया गया। इस समारोह में अधिशासी निदेशक(मानव संसाधन) राजश्री बनर्जी, अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन) अंजनी कुमार शरन के साथ संबंधित विभागों के मुख्य महाप्रबंधक, विभागाध्यक्ष सहित पुरस्कार प्राप्त करने वाले कार्मिक व उनके परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन ने कर्मचारियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा इस सफलता में कर्मचारियों के साथ-साथ उनके परिवार का भी काफी योगदान है। उन्होंने कहा कर्मचारियों को अपने दैनिक कार्यों के अलावा नित नई चुनौतियों को स्वीकार कर उनका समाधान खोजना चाहिए व जुनून के साथ काम काम करते हुए विकास की गति को बनाये रखना चाहिए। अधिशासी निदेशक राजश्री बनर्जी ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनका योगदान अति सराहनीय है व प्रत्येक चुनौतिपूर्ण काम को करने के समय यह जरूर ध्यान रखना चाहिए कि सुरक्षा सर्वोपरि है। कार्यक्रम का संचालन मानव संसाधन विभाग के सहायक प्रबंधक प्रगति ने किया व धन्यवाद ज्ञापन सहायक प्रबंधक सीबिल सिंह ने किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




