बीएसएल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सीजीएम से मिला यूनियन

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो इस्पात प्लांट में कर्मचारियों के मुद्दों पर चर्चा के लिए एक बैठक का आयोजन किया गया। महाप्रबंधक कुन्दन कुमार की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का आश्वासन दिया गया। यूनियन ने कई मुद्दों जैसे आवास मरम्मत और चिकित्सा समस्याओं पर ध्यान केंद्रित किया।

बीएसएल कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सीजीएम से मिला यूनियन

बोकारो, वरीय संवाददाता। बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की नगर सेवा भवन से जुड़े विभिन्न समस्या व उनके समाधान को लेकर बोकारो इस्पात डिप्लोमाधारी कामगार यूनियन की बैठक नगर सेवा भवन के मुख्य महाप्रबंधक कुन्दन कुमार के साथ हुई। बैठक में महाप्रबंधक लम्बोदर उपाध्याय,महाप्रबंधक मानव संसाधन प्रांजलि, सहायक महाप्रबंधक ए एन सिंह, एवं राकेश बाबू भेलपुरी भी शामिल हुए। यूनियन की ओर से अधिकारियों को कर्मचारियों से जुड़े मुद्दों से अवगत कराया। इस बाबत संगठन के महासचिव संदीप कुमार ने बताया कि सीजीएम से गर्मी के दिनों में लो वोल्टेज व वोल्टेज फ्लक्चुएशन और पावर कट की समस्या के निदान के लिए सभी आवश्यक जगहों पर स्थापित सब स्टेशन के लंबित निर्माण कार्य को पूरा करने की मांग की गई।

इसके साथ ही अर्थिंग में डाले जाने वाले केमिकल की उपलब्धता जल्द से जल्द व्यवस्था करने को कहा गया। इसके अलावा मेडिकल ग्राउंड में जिन सात बीमारियों का उल्लेख है उसपर पुनर्विचार करते हुए घुटनों से संबंधित एवं अन्य बीमारियों को भी जोड़ा जाना चाहिए, वर्तमान समय में कर्मचारियों को आवंटित नए आवासों के मरम्मत में 1 वर्ष से भी अधिक का समय लगने से कर्मचारियों को नुकसान हो रहा है साथ ही उसमें अवैध कब्जा होने की आशंका बन रहती है इस अवधि को कम करते हुए कम से कम 1 महीना के अंदर कर्मचारी को हैंड ओवर किया जाना चाहिए। आवासों में लगे पंखों के खराब होने पर उसकी जगह नए पंखे लगवाना। सभी सेक्टर के सीवरेज लाइन को दुरुस्त करने की प्रक्रिया शुरू करवाना। जिन आवासो को डैमेज घोषित किया गया है, उसके बदले दिए जाने वाले आवासों के मरम्मत एवं कर्मचारियों को हैंडओवर करने के लिए समय निर्धारित किया जाए। मृत कर्मचारियों के आश्रितों को ईएफबीएस के आधार पर जो आवास दिए जाते हैं उसका किराया बहुत अधिक है उसे सामान्य किया जाए। कर्मचारियों को अतिरिक्त आवास की आवश्यकता होने पर सामान्य रेंट पर एक अतिरिक्त आवास दिया जाए। बैठक में वार्ता के बाद अधिकारियों ने लंबित सभी मांगों पर अविलंब विचार करने का भरोसा दिया। मौके पर यूनयन के अध्यक्ष रविशंकर, उपाध्यक्ष रितेश कुमार, संयुक्त महामंत्री रत्नेश मिश्रा और प्रेमनाथ राम, सहायक मंत्री पप्पू यादव, कोषाध्यक्ष सोनू शाह, संगठन मंत्री संजय कुमार, नबा हेंब्रम, साथ ही विभागीय प्रतिनिधि सिद्धार्थ सेन, नितेश कुमार, विश्वजीत मोहंती,चंदन कुमार,राजीव उरांव, राकेश सिन्हा, संटू कुमार, सरफराज आलम मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।