Bokaro News: नियोजन की मांग पर विस्थापितों ने जाम किए बीएसएल के गेट
Bokaro News: बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ और अन्य संगठनों ने शुक्रवार को आंदोलन तेज कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्य गेट छोड़कर गेट संख्या 9 और 10 सहित कई प्रवेश द्वार जाम किए। इससे कर्मचारियों की आवाजाही, मालवाहक ट्रकों, कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार इस्पात की ढुलाई प्रभावित हुई। विस्थापितों ने वार्ता और समाधान तक आंदोलन जारी रखने की बात कही।

Bokaro News: गेट संख्या 9 और 10 से शुरू हुआ आंदोलन, प्लांट के बाहर ट्रकों की लगी कतारें बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (बीएसएल) में नियोजन की मांग को लेकर विस्थापित अप्रेंटिस संघ समेत विभिन्न विस्थापित संगठनों ने शुक्रवार को आंदोलन तेज कर दिया। विस्थापितों ने प्लांट के मुख्य गेट को छोड़कर अन्य प्रवेश द्वारों को जाम कर दिया। इससे बीएसएल कर्मियों और अधिकारियों को ड्यूटी पर आने-जाने में परेशानी हुई। वहीं, प्लांट के बाहर मालवाहक ट्रकों की लंबी कतार लग गई।विस्थापितों ने सबसे पहले गेट संख्या 9 और 10 को जाम किया। इसके बाद अन्य गेटों पर भी प्रदर्शन कर आवागमन बाधित किया।
गेट जाम होने से मालवाहक वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। इससे कच्चे माल की आपूर्ति और तैयार इस्पात की ढुलाई पर भी असर पड़ा। प्रदर्शन कर रहे विस्थापितों का कहना है कि नियोजन उनकी प्रमुख मांग है। जब तक प्रबंधन की ओर से इस दिशा में सकारात्मक पहल नहीं की जाती और वार्ता के माध्यम से समाधान नहीं निकलता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। विस्थापितों ने गेट संख्या 3 समेत प्लांट के अन्य प्रवेश द्वारों को भी जाम करने की चेतावनी दी है। आंदोलन के कारण प्लांट के बाहर परिवहन व्यवस्था प्रभावित रही। विस्थापितों के कड़े रुख से प्रबंधन के सामने नियोजन की मांग पर बातचीत कर समाधान निकालने की चुनौती बढ़ गई है।

