
बीएसएल में कर्मियों के लिए सड़क एवं कार्य-सुरक्षा कार्यशाला का आयोजन
बीएसएल में कर्मियों के लिए सड़क एवं कार्य-सुरक्षा कार्यशाला का आयोजनबीएसएल में कर्मियों के लिए सड़क एवं कार्य-सुरक्षा कार्यशाला का आयोजनबीएसएल में कर्
बोकारो स्टील प्लांट के सुरक्षा अभियंत्रण विभाग की ओर से मेसर्स एफएसएनएल में कार्यरत कर्मचारियों के लिए सड़क एवं कार्य-संबंधित सुरक्षा पर एक विशेष जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में महाप्रबंधक (एमआरडी) तापस सहाना, सहायक महाप्रबंधक (एमआरडी) पी कल्बेंडे, सहायक महाप्रबंधक (एसईडी) नेहाल पासवान, सहायक प्रबंधक (एसईडी) हिमांशु शर्मा सहित एफएसएनएल एवं एमआरडी विभाग के अधिकारी, कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में संविदा कर्मी उपस्थित रहे। कार्यशाला की शुरुआत एफएसएनएल के वरीय प्रबंधक (मानव संसाधन) अतुल कुमार सिंह द्वारा सुरक्षा शपथ के साथ हुई। इसके उपरांत सुरक्षा अभियंत्रण विभाग के सहायक महाप्रबंधक नेहाल पासवान तथा सहायक प्रबंधक हिमांशु शर्मा ने सड़क सुरक्षा, कार्यस्थल सुरक्षा तथा संबंधित नियमों और प्रक्रियाओं पर विस्तृत जानकारी साझा की।
उन्होंने प्रतिभागियों को सुरक्षित कार्य व्यवहार, संभावित जोखिमों की समय पर पहचान तथा जिम्मेदार कार्य-संस्कृति अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीएसएल के एमआरडी विभाग के महाप्रबंधक तापस सहाना और सहायक महाप्रबंधक पी कल्बेंडे ने कर्मियों से सुरक्षा के प्रति जीरो-टॉलरेंस की नीति अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि बीएसएल में स्थापित सुरक्षा मानकों एवं दिशानिर्देशों का पालन प्रत्येक परिस्थिति में अनिवार्य है, क्योंकि यही सुरक्षित, स्वस्थ और उत्पादक कार्य परिवेश का आधार है। कार्यक्रम के अंत में एफएसएनएल के वरीय प्रबंधक सोमनाथ भद्रा ने बीएसएल और एफएसएनएल के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागियों से कार्यशाला में साझा की गई सुरक्षा सीख को अपने दैनिक कार्य में लागू करने का आग्रह करते हुए सभी उपस्थित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




