झारखंड में बने तिरंगे को गणतंत्र दिवस पर सलामी देंगे बोकारोवासी
गणतंत्र दिवस पर इस बार बोकारोवासी झारखंड में बने तिरंगा को फहरा सकेंगे। इसके लिए झारखंड राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सभी केंद्रो में...

गणतंत्र दिवस पर इस बार बोकारोवासी झारखंड में बने तिरंगा को फहरा सकेंगे। इसके लिए झारखंड राज्य खादी व ग्रामोद्योग बोर्ड की ओर से सभी केंद्रो में तिरंगा उपलब्ध कराया जा रहा है। बोकारो केंद्र प्रभारी राजेश झा के अनुसार पहले अधिकांश झंडा महाराष्ट्र से आता था। जिससे झंडो की कीमत अधिक होती थी। लेकिन इस बार राज्य में ही बने तिरंगा लोगो के लिए उपलब्ध कराई जा रही है। जिसका असर तिरंगा की कीमतो पर भी पड़ेगा। सोमवार तक यह झंडा केंद्र पर उपलब्ध हो जाएगा। पहले जहां महाराष्ट्र से मंगाए गए 4:6 के झंडे की कीमत 2400 रूपया थी, अब राज्य खादी बोर्ड से उपलब्ध तिरंगा 1500 से 2000 रूपया के बीच मिलेगा। जबकि 2:3 साईज वाला तिरंगा करीब 450 रूपया में उपलब्ध होगा।
कई स्थानों पर बिक रहा स्थानीय तिरंगा
खादी व रेशम के साथ-साथ जिले में स्थानीय स्तर पर काफी मात्रा में तिरंगा तैयार किया जाता है। जिसकी बिक्री अभी से ही शुरु हो गई है। स्थानीय तिरंगे की कीमत 20 रूपया से लेकर 500 रूपया तक है। वहीं तिरंगा वाले बैज 20-100 रु, स्टीकर 25-100 रु, रिस्ट बैंड 20-30 रु मिल रहे थे।
खादी की बढ़ी डिमांड
गणतंत्र दिवस को देखते हुए जिले के खादी कपड़ा व तिरंगा की मांग बढ़ी है। सबसे अधिक मांग कुर्ता व टोपी की है। राजेश झा के अनुसार इस बार खादी के साथ-साथ सिल्क से बना तिरंगे भी लोग ले रहे हैं। जिसमें 2:3 के साईज वाले तिरंगे की डिमांड अधिक है।
