स्टेशन मैनेजर संतोष कुमार नायक को रेलवे मेंस कांग्रेस ने किया सम्मानित
चित्र परिचय : 02: बोकारो रेलवे स्टेशन के संतोष कुमार नायक को सम्मानित करते रेलवे मेंस कांग्रेस के सदस्य। स्टेशन मैनेजर संतोष कुमार नायक को रेलवे मेंस

शनिवार को बोकारो रेलवे स्टेशन के नए मैनेजर का संतोष कुमार नायक को मेंस कांग्रेस ने सम्मानित किया। मेंस कांग्रेस के राजन उपाध्याय ने बताया कि नए स्टेशन मैनेजर कर्मियों के साथ बेहतर सामजंस्य बैठाकर काम करेंगे। वहीं उन्होंने पूर्व एसएमआर एके हलधर को भी याद किया। कहा कि उन्होंने सेवानिवृति से पूर्व स्टेशन में कई बदलाव देखे और हमेशा अच्छा काम किया। आशा है एसएम संतोष कुमार नायक भी बोकारो रेलवे स्टेशन को नई उचाईयों तक ले जाएंगे। मौके पर रेलवे इंस्टिट्यूट के सेक्रेटरी सुब्रत शाह, आशित बनर्जी, परिचालन विभाग के प्रदीप कुमार भौमिक, सुभाष कुमार महतो, बाबू भट्टाचार्य, सीपी पांडेय व बोकारो रेलवे स्टेशन के रेलकर्मी शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



