बोकारो स्टेशन परिसर मे मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस

Jul 31, 2025 02:06 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

चित्र परिचय:06: बाल संरक्षण पर पर आयोजित कार्यशाला को संबोधित करते स्टेशन मैनेजर व उपस्थित सदस्य। बोकारो स्टेशन परिसर मे मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवसब

बोकारो स्टेशन परिसर मे मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस

बुधवार को बोकारो रेलवे स्टेशन परिसर में मानव दुर्व्यापार विरोधी दिवस का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बाल संरक्षण व बाल अधिकारों के क्षेत्र से जुड़े कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। डालसा, बाल कल्याण समिति, रेलवे सुरक्षा बल, बाल संरक्षण इकाई के प्रतिनिधियों ने अपने विचार रखे। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार बोकारो के सचिव अनुज कुमार ने मानव दुर्व्यापार के विभिन्न रूपों, जैसे यौन शोषण, जबरन मजदूरी, बाल विवाह व अंग तस्करी आदि पर विस्तृत जानकारी दी। बताया कि कैसे असहाय व गरीब लोगों को अक्सर इन गिरोहों द्वारा निशाना बनाया जाता है। स्टेशन के मैनेजर अजय कुमार हलदर ने कहा कि मानव दुर्व्यापार के खिलाफ सरकारी, गैर सरकारी व सभी संस्थाओं को मिलकर काम करना होगा।

बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष लीलावती देवी ने कहा कि बच्चों की तस्करी करना कानूनंदन जुर्म है इसके खिलाफ हमें एकजुट होकर के अभियान चलाने की जरूरत है। बताते चलें कि जुलाई में सहयोगिनी ने रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के साथ मिलकर बच्चों की ट्रैफिकिंग के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए बोकारो जिले के सभी रेलवे स्टेशनों पर अभियान चलाया। चूंकि ट्रैफिकिंग गिरोह अक्सर बच्चों को दूसरे राज्य ले जाने के लिए रेल मार्ग का उपयोग करते हैं, इसलिए इस अभियान का फोकस यात्रियों, रेल कर्मियों, विक्रेताओं, दुकानदारों और कुलियों को बाल तस्करी के संकेतों की पहचान करने और संदिग्ध मामलों की सुरक्षित रूप से रिपोर्ट करने के लिए संवेदनशील बनाना था। कार्यक्रम के दौरान सी डबलूसी सदस्य अनामिका सिंह, बाल संरक्षण इकाई की सुनीता कुमारी, गायत्री कुमारी, जितेंद्र कुमार, लाल देव केवट, मंजू देवी, सोनी कुमारी, रवि कुमार राय, नीतू कुमारी, अभय कुमार सिंह, आरपीएफ के आशीष रंजन, डीके द्विवेदी, वसंत कुमार, स्वाति कुमारी, शीतल कुमारी, विद्या कुमारी, सीमा रजवार, अनिल कुमार हेंब्रम, विनीता देवी, रेखा देवी, संगीता देवी आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।