Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Railway Station Expansion New Kurmidih Bridge Construction Underway with 12 Crore Investment
कुर्मीडीह रेलवे पुल निर्माण के साथ प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 बनने की बढ़ी उम्मीदें

कुर्मीडीह रेलवे पुल निर्माण के साथ प्लेटफार्म नंबर 4 व 5 बनने की बढ़ी उम्मीदें

संक्षेप:

बोकारो रेलवे क्षेत्र में बदलाव का दौर शुरू हो गया है। कुर्मीडीह पुल का नये सिरे से निर्माण कार्य जारी है, जिसके लिए 12 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। नए पुल के निर्माण के बाद, बोकारो रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों की संख्या बढ़ेगी। प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 का निर्माण अगले वर्ष शुरू होने की संभावना है।

Sun, 30 Nov 2025 01:48 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो कृपा शंकर पांडेय। बोकारो रेलवे क्षेत्र में निरंतर बदलाव का दौर आरंभ है। हर वर्ष बोकारो के रेलवे यात्रियों के लिए कुछ न कुछ नया सौगात तैयार किया जा रहा है। इसी दिशा में बोकारो रेलवे रूट का विस्तारीकरण का काम भी तेजी से किया जा रहा है। बोकारो रेलवे स्टेशन के तुपकाडीह इंड पर स्थित कुर्मीडीह पुल का नये सिरे से निर्माण कार्य जारी है। इसके लिए रेलवे ने अपना पिटारा खोल दिया है। इस पुल के निर्माण के लिए करीब 12 करोड़ रूपए खर्चे जाने की योजना है। इसी पुल के निर्माण के बाद बोकारो रेलवे स्टेशन में विकास की नई गाथा का गढ़ने की शुरूआत होगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

कुर्मीडीह पुल के नीचे से 2 के स्थान पर अब 7 रेलवे लाइनें - फिलवक्त कुर्मीडीह रेलवे ब्रिज के नीचे से रेलवे की दो लाइनें ही गुजरती है। दो रेलवे ट्रैक के कारण यहां से दो ट्रेने ही गुजर सकती है। इसको ध्यान रखते है, नये पुल की लंबाई करीब 48 मीटर और चौड़ाई 12 मीटर की गई है। इस ब्रिज के नीचे और 5 रेलवे ट्रैक बिछाई जाएगी। इसके बाद दो से अधिक ट्रेने एक साथ बोकारो रेलवे स्टेशन आ-जा सकेगी। इस पुल का निर्माण नये वर्ष में अक्टूबर तक पूरा होने की संभावना है। अलग से कैरेज-वे 10.500 मीटर - इस ब्रिज के साथ में अलग से कैरेज-वे का निर्माण किया जाएगा। जिससे पैदल व साइकिल सवार गुजर सकेंगे। पुल के दोनों ओर पैदल और साइकिल सवार के लिए आने जाने की व्यवस्था अलग से की जाएगी। ताकि भविष्य में भारी वाहनों का परिचालन इस पुल में बढ़ भी जाए तो पैदल व साइकिल सवार लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 का निर्माण अगले वर्ष होगा आरंभ- इस नये ब्रिज का निर्माण के साथ बोकारो में प्लेटफार्म की संख्या को बढ़ाने की योजना को भी आधार मिलने लगा है। प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 का निर्माण के लिए टेंडर जा चुका है। लेकिन अभी फाइनलाईज नहीं हुआ है। नये वर्ष के प्रथम तिमाही में टेंडर होकर प्लेटफार्म निर्माण का काम आरंभ होने की संभावना है। प्लेटफार्म विस्तार के साथ ही एफओबी का एक्शटेंशन होगा। इस संबंध में बोकारो रेलवे क्षेत्रिय प्रबंधक विनित कुमार ने कहा कि पुल निर्माण का कार्य डेढ़ दो माह से चल रहा है। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर 4 और 5 के लिए टेंडर प्रक्रियाधीन है। अगले वर्ष के अंत तक बोकारो रेलवे यात्रियों को सौगात मिलने की संभावना है।