Bokaro News: तुपकाडीह में विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में डीसी व डीडीसी की श्रद्धांजलि सभा
हिन्दुस्तान, बोकारो
Bokaro News: बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा और उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार की तस्वीर लगाकर विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा ने श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया। इस दौरान पुनर्वासित भूमि की दलाली बंद करने की मांग के साथ विरोध प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम में कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

तुपकाडीह में विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के नेतृत्व में डीसी व डीडीसी की श्रद्धांजलि सभा
Bokaro News: जैनामोड़, प्रतिनिधि। विस्थापित नौजवान संघर्ष मोर्चा के पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत रविवार को तुपकाडीह स्थित साधु महतो चौक में बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा व उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार के तस्वीर लगाकर मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष अरुण कुमार महतो के नेतृत्व में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर श्रद्धांजलि दिया। इस दौरान उपायुक्त, डीडीसी, डीपीएलआर निदेशक, विशेष भू-अर्जन पदाधिकारी बोकारो, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, पुर्नवासित भूमि की दलाली करना बंद करो आदि नारो के साथ विरोध जताया! कार्यक्रम में मुख्य रूप से धीरेन सोरेन, विश्वजीत कुमार उर्फ राजू, बासुदेव महतो, बिरेंदर महतो, काशी महतो, फुरकान अंसारी,मो० रफीक अंसारी, मेराजुद्दीन अंसारी, दिन मोहमद अंसारी, विजय महतो,अहिल्या देवी, उषा देवी, सरिता देवी, इजरी देवी आदि शामिल थे!


