लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने पिंड्राजोरा थाना का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित मामलों की समीक्षा की और थाना प्रभारी को अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए सड़क सुरक्षा अधिनियम का पालन कराने पर जोर दिया और शराब पीकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का आदेश दिया।

लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का निर्देश

बोकारो। बोकारो पुलिस अधीक्षक नाथु सिंह मीणा ने शुक्रवार को पिंड्राजोरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके जल्द निष्पादन का निर्देश दिया। एसपी ने थाना प्रभारी रवि कुमार को क्षेत्र में अपराध नियंत्रण के लिए सख्त कदम उठाने को कहा। साथ ही चेकनाका एवं नियमित गश्ती अभियान को प्रभावी बनाने तथा आम जनता के साथ पुलिसकर्मियों को बेहतर एवं कुशल व्यवहार रखने का निर्देश दिया। उन्होंने सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए सड़क सुरक्षा अधिनियम का सख्ती से पालन कराने पर जोर दिया। इसके अलावा शराब पीकर बाइक चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया।

निरीक्षण के दौरान एसडीपीओ वेदांत शंकर दिलीप टुडू, केसी सुंडी समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।