बालीडीह में चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

Feb 14, 2026 12:34 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो में बालीडीह पुलिस ने चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों रोहित, कपिल और लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान दीपक पासवान द्वारा दर्ज कराई गई चोरी की रिपोर्ट पर हुई। पुलिस ने आरोपियों के निशानदेही पर चोरी का सामान भी जब्त किया है। सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

बालीडीह में चोरी के सामान के साथ तीन आरोपी गिरफ्तार

बोकारो, प्रतिनिधि। बालीडीह पुलिस की टीम ने गुरुवार देर रात 24 घंटे के अंदर चोरी के सामान के साथ तीन आरोपियों रोहित, कपिल व लक्ष्मण को गिरफ्तार किया है। तीनों को कोर्ट में प्रस्तुत कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के निशानदेही पर छापेमारी टीम ने एक कुदाल, एक गईता, एक सबल, एक गमला, दो बंडल पाइप जब्त किया है। सिटी डीएसपी आलोक रंजन ने बालीडीह थाना में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के साथ ये जानकारी दी। डीएसपी ने बताया कि 12 फरवरी को मानगो तुपकाडीह निवासी दीपक पासवान ने बालीडीह थाना में चोरी का एक मामला दर्ज कराया था. बताया था कि तुपकाडीह मानगो में स्थित जमीन पर बने कमरा व कुंआ से मोटर पंप, पानी पाईप, तार, गेट, कुदाल, बेलचा आदि सामानों को अज्ञात द्वारा चोरो कर लिया गया है।

इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। टीम ने मानवीय व तकनिकी सूचना के आधार पर छापेमारी कर तीनों अभियुक्त रोहित कुमार (उम्र 19 वर्ष), कपिल केवट (उम्र 19 वर्ष), लक्ष्मण केवट (उम्र 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। छापेमारी दल में बालीडीह थाना इंस्पेक्टर नवीन कुमार सिंह, बालीडीह ओपी पुअनि आनंद आजाद, सअनि पुषण पाहन, सअनि जितेंद्र कुमार सिंह, हवलदार संजय बैठा, हवलदार पूरन रजवार आदि शामिल थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।