बोकारो के दो खिलाड़ी नेशनल वेटरंस बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सा

Feb 11, 2026 05:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो के दो वेटरंस खिलाड़ी भारती गुप्ता और स्नेहाशिष पात्रा ने गुमला में आयोजित राज्यस्तरीय मास्टर्स बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। भारती गुप्ता ने महिला सिंगल 45+ में चैंपियनशिप जीती और मिक्स डबल्स में भी विजय प्राप्त की। दोनों खिलाड़ी अब गोवा में होने वाली राष्ट्रीय चैम्पियनशिप में भाग लेंगी।

बोकारो के दो खिलाड़ी नेशनल वेटरंस बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में लेंगे हिस्सा

बोकारो ,प्रतिनिधि। राज्यस्तरीय मास्टर्स बैडमिन्टन चैम्पियनशिप का आयोजन गुमला में किया गया। जिसमें बोकारो जिले के दो वेटरंस खिलाड़ी भारती गुप्ता व स्नेहाशिष पात्रा ने इस बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन कर विजेता ट्राफी जीतने में सफल होकर पूरे जिला का नाम रोशन किया है। डीएवी स्कूल सेक्टर 4 की शिक्षिका भारती गुप्ता ने महिला सिंगल 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के फाईनल मैच में सात बार की राज्य बैडमिन्टन चैम्पियन उमा रानी पालित को एक के मुकाबले दो सेट में 15-11 से पहला सेट 11-15 दूसरा सेट व तीसरा सेट 15-13 अक से हराकर महिला सिंगल चैम्पियन बनी। मिक्स डबल्स में 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में भारती गुप्ता व स्नेहाशिष पात्रा की जोड़ी ने उमा रानी व अनूप सिंह की जोड़ी को एक के मुकाबले दो सेट में पहला सेट 21-11 अंक , दूसरा सेट 18-21 व तीसरा सेट 21-16 अंक से पराजित कर चैम्पियन बना।

पुरूा सिंगल 50 से अधिक आयु वर्ग में स्नेहाशिष पात्रा उपविजेता बना। राज्यस्तरीय बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में बेहतरीन प्रदर्शन के आधार पर महिला सिंगल में भारती गुप्ता व मिक्स डबल्स में भारती गुप्ता व स्नेहाशिष पात्रा को योनेक्स सनराईज 48 वां इंडियन मास्टर्स वेटरंस नेशनल बैडमिन्टन चैम्पियनशिप में हिस्सा लेगी। इंडियन मास्टर्स वेटरंस नेशनल बैडमिन्टन चैम्पियनशिप का आयोजन 18 से 25 मार्च तक मनोहर परिकर इंडोर स्टेडियम नवेलिम गोवा में किया जाएगा। इस उपलब्धि पर बोकारो जिला बैडमिन्टन एसोसिएशन के सचिव डॉ आर ए खान व एनआईएस बैडमिन्टन कोच अभिमन्यु कुमार ने दोनों खिलाड़ी को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।