गांधी के सहादत दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी आयोजित

Jan 31, 2026 12:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो में शनिवार को जिला सर्वोदय मंडल ने महात्मा गांधी की शहादत दिवस मनाया। कर्मचारी पंचायत परिसर में उनके चित्र पर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर गांधी जी के विचारों पर गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें वक्ताओं ने सत्य, अहिंसा और भाईचारे की बात की। यह दिन सभी वीरों को याद करने का भी अवसर है।

गांधी के सहादत दिवस पर श्रद्धांजलि व गोष्ठी आयोजित

बोकारो। शनिवार को सेक्टर 3 में जिला सर्वोदय मंडल की ओर से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस मनायी गई। कर्मचारी पंचायत परिसर में उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर गांधी के विचारों पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने कहा कि गांधी जी सत्य, अहिंसा, शांति , सद्भावना व भाईचारे के सबसे बड़े प्रतीक माने जाते हैं। यह दिवस सिर्फ गांधीजी को याद करने का दिन नहीं है, बल्कि यह उन सभी वीरों को श्रद्धांजलि देने का अवसर है, जिन्होंने देश की आज़ादी और सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोष्ठी को यूनियन के महामंत्री आरके वर्मा, मनोज भारतीय, महावीर कुमार, राजीव भूषण सहाय, डॉ विनय योग, अरूण किशोर, विकास चंद्र महाराज, अफजल अनीस, दिनेश आजाद, जीवन जगरनाथ आदि ने संबोधित किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।