डीसी की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन
डीसी की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन डीसी की उपस्थिति में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन डीसी की उपस्थिति में मतदान कर्मियों

बोकारो, प्रतिनिधि। नगर पालिका (आम) निर्वाचन को लेकर शनिवार को एनआइसी कक्ष में मतदान कर्मियों का प्रथम रेंडमाइजेशन कार्य संपन्न हुआ। रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा की उपस्थिति में पूरी पारदर्शिता के साथ की गई। इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि नगर पालिका आम निर्वाचन के सफल संचालन के लिए कुल 1,110 मतदान कर्मियों की आवश्यकता है। निष्पक्ष एवं स्वतंत्र चुनाव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मतदान कर्मियों का चयन रेंडमाइजेशन प्रक्रिया के माध्यम से किया गया। एनआइसी कक्ष में आयोजित इस रेंडमाइजेशन कार्य में वरीय पदाधिकारी निर्वाचन कोषांग सह उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी सह डीपीआरओ मो. सफीक आलम, कार्मिक कोषांग के प्रभारी पदाधिकारी श्री प्रेमचंद्र सिन्हा, डीआइओ श्री धनंजय कुमार, एडीआइओ समेत अन्य उपस्थित थे।
प्रशासन द्वारा नगर पालिका आम निर्वाचन को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां समयबद्ध ढंग से की जा रही हैं, ताकि मतदाताओं को शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया उपलब्ध कराई जा सके। जानकारी हो कि चास नगर निगम क्षेत्र में मतदान के लिए 136 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व सहित 750 मतदान कर्मी, फुसरो नगर परिषद क्षेत्र के 65 मतदान केंद्रों के लिए रिजर्व सहित 360 मतदान कर्मी की जरूरत है। जिसमें पीठासीन पदाधिकारी (पीओ), पी-वन, पी-टू, पी-थ्री एवं पी-फोर मतदान कर्मी शामिल है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



