प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन निबंधन में लाएं तेजी : डीडीसी
बोकारो में उप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार ने स्टीयरिंग एवं मानिटरिंग कमेटी की बैठक की। बैठक में एमडीएम और प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ ऑनलाइन निबंधन को गति देने के लिए बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए गए।

बोकारो, प्रतिनिधि। बुधवार को उप विकास आयुक्त् शताब्दी मजूमदार ने जिला स्तरीय स्टीयरिंग सह मानिटरिंग कमेटी की बैठक की। बैठक में एमडीएम व प्री-पोस्ट मैट्रिक छात्रवृति योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी। डीडीसी ने निर्देश दिया कि प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के तहत ऑनलाइन निबंधन कार्य को गति देने के लिए सभी संबंधित 68 विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों के साथ अविलंब बैठक आयोजित की जाए। बैठक के माध्यम से निबंधन की स्थिति की समीक्षा करते हुए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि निबंधन प्रक्रिया को प्रभावी बनाने के लिए पिरामल फाउंडेशन के फैलो को प्रखंडवार टैग किया जाए, ताकि प्रत्येक प्रखंड में कार्य की सतत निगरानी हो सके।
डीडीसी ने निर्देश दिया कि ऑनलाइन निबंधन कार्य की प्रतिदिन वर्चुअल माध्यम से समीक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित पदाधिकारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि पात्र विद्यार्थियों को समय पर छात्रवृत्ति का लाभ मिल सके। मौके पर जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, डीईओ जगरनाथ लोहरा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


