Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Launches Healthy Woman Empowered Family Campaign on September 17
17 सितंबर से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान

17 सितंबर से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान

संक्षेप: 17 सितंबर से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान 17 सितंबर से स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान

Wed, 17 Sep 2025 01:03 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो में स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान का शुभांरभ 17 सितंबर को किया जाएगा। धनबाद सांसद ढुल्लू महतो अभियान की शुरुआत करेंगे। मंगलवार को सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने जानकारी देते हुए कहा कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा संचालित स्वस्थ्य नारी, सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत सुबह 11 बजे से सदर अस्पताल से की जाएगी। जिसमें समुदाय स्तर पर विभिन्न प्रकार की सघन स्वास्थ्य स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। जिसके तहत 8 सितम्बर को टीकाकरण, 19 को गैर संचारी रोगों की स्क्रीनिंग एवं उपचार, 20 को मानसिक स्वास्थ्य की जांच, 21 को एनिमिया, राष्ट्रीय शिशु स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत मासिक स्वच्छता सम्बन्धित जागरूकता, 22 सितम्बर को एएनसी जांच व 23 को सिकलसेल एनिमिया एवं ब्लड डोनेशन कार्यक्रम होगा।

जबकि 24 सितम्बर को टीबी के मरीजों की पहचान व उपचार, 25 को पोषण सम्बन्धित जागरूकता कार्यक्रम, 26 से 02 अक्टूबर तक को सभी का उपचार के साथ-साथ फालोअप कार्यक्रम किया किया जाएगा।