बोकारो के 20 हजार छात्र-छात्राएं तीन डिग्री कॉलेज में किस प्रकार से करा पाएंगे नामांकन
बोकारो के 20 हजार छात्र-छात्राएं तीन डिग्री कॉलेज में किस प्रकार से करा पाएंगे नामांकनअबोकारो के 20 हजार छात्र-छात्राएं तीन डिग्री कॉलेज में किस प्रका

जैक बोर्ड की ओर से इंटरमीडिएट साइंस, कामर्स व आर्टस विषय का परीक्षा परिणाम घोषित किए जाने के साथ ही जिले के छात्रों की चिंता बढ़ गई है। जिले के विभिन्न प्लस टू स्कूल समेत कॉलेज से लगभग 20 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण घोषित किए गए हैं। जबकि बोकारो में 20,000 से अधिक इंटरमीडिएट पास छात्रों के लिए केवल तीन मुख्य सरकारी डिग्री कॉलेजों में बीएस सिटी कॉलेज, चास कॉलेज चास व केबी कॉलेज बेरमो में सीमित सीटें एक बड़ी चुनौती हैं। इस भारी भीड़ के बीच नामांकन के लिए छात्रों को चांसलर पोर्टल के माध्यम से आवेदन करना होगा, जहां चयन मेरिट लिस्ट (अंकों) के आधार पर होगा। सीटें कम होने के कारण, अधिकतर छात्रों को निजी कॉलेजों या नजदीकी जिलों के कॉलेजों का रुख करना पड़ सकता है। जबकि चांसलर पोर्टल नामांकन के लिए चांसलर पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा।
बीएस सिटी कॉलेज में नामांकन को लेकर सीट की संख्या सबसे अधिक
बीएससी, बी कॉम समेत बीए आर्टस विषय में नामांकन को लेकर जिले के बोकारो स्टील सिटी कॉलेज में सबसे ज्यादा संख्या है। सिटी कॉलेज से प्राप्त सूचना के अनुसार बीए आर्टस में सबसे अधिक 864 सीट है। जिसमें इतिहास में 265 सीट, पोलिटिकल साइंस में 180 सीट,इकोनोमिक्स में 120 सीट, फिलोस्फी में 52 सीट, अंग्रेजी में 120 सीट, हिंदी में 192 सीट है। जबकि बीएसएसी साइंस में नामांकन को लेकर कुल 416 सीट है। जिसमें केमेस्ट्री में 75 सीट, बोटोनी में 75 सीट, मैथ्स में 75 सीट, जुलोजी में 74 सीट , सोसियोलॉजी में 96 सीट है। इसी प्रकार से बीकॉम कामर्स में भी 320 सीट है। इसी प्रकार से चास कॉलेज चास में आर्टस में 520 सीट , साइंस में 280 सीट व कामर्स में 320 सीट है। इसी प्रकार से केबी कॉलेज बेरमो में आर्टस में 560 सीट, साइंस में 320 सीट, कामर्स में 320 सीट है। जिसमें इतिहास में 256 सीट, पोलिटिकल साइंस में 160 सीट,इकोनोमिक्स में 120 सीट, फिलोस्फी में 52 सीट, अंग्रेजी में 96 सीट, हिंदी में 192 सीट है। जबकि बीएसएसी साइंस में नामांकन को लेकर कुल 320 सीट है। जिसमें केमेस्ट्री में 64 सीट, बोटोनी में 64 सीट, मैथ्स में 64 सीट, जुलोजी में 64 सीट , सोसियोलॉजी में 96 सीट है। पीसीए में 60 सीट व बीबीए में 60 सीट है।
तीनों अंगीभूत कॉलेज में नामांकन अंको के आधार पर होगा
जिले में छात्र व छात्राओं की संख्या अधिक है, इसलिए चास कॉलेज, बोकारो स्टील सिटी कॉलेज, और केबी कॉलेज बेरमो अंगीभूत कॉलेजों में एडमिशन अंकों के आधार पर होगा। जबकि सरकारी कॉलेजों में जगह न मिलने पर छात्र बोकारो में अन्य निजी डिग्री कॉलेजों की खोज कर सकते हैं। अंगीभूत कॉलेजों के अलावा अन्य सम्बद्ध कॉलेज भी आवेदन ले सकते हैं, जहां सीटों की संख्या सरकारी कॉलेजों की तुलना में अधिक हो सकती है। इसके अतिरिक्त 20,000 छात्रों की भीड़ के कारण पहले चरण में मेरिट लिस्ट में ऊंची कट-ऑफ जाने की प्रबल संभावना है।
अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


