Bokaro Hosts Rice Harvest Festival to Support Farmers and Promote MSP अक्टूबर व नवंबर में धान कटनी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Hosts Rice Harvest Festival to Support Farmers and Promote MSP

अक्टूबर व नवंबर में धान कटनी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो, प्रतिनिधि। अक्टूबर व नवंबर में धान कटनी उत्सव कार्यक्रम का आयोजनअक्टूबर व नवंबर में धान कटनी उत्सव कार्यक्रम का आयोजनअक्टूबर व नवंबर में धा

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोSat, 20 Sep 2025 04:06 AM
share Share
Follow Us on
अक्टूबर व नवंबर में  धान कटनी उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

बोकारो के सभी प्रखंड में धान कटनी उत्सव का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार, उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण मंत्रालय के दिशा-निर्देश पर खरीफ विपणन मौसम के तहत धान अधिप्राप्ति का कार्य किया जाना है। योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य एमएसपी पर धान विक्रय का अवसर उपलब्ध कराना व उनकी आय में बढ़ोतरी सुनिश्चित करना है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने बताया कि धान अधिप्राप्ति योजना के प्रचार-प्रसार के लिए जिले में धान कटनी उत्सव का आयोजन प्रखण्डवार व पंचायतवार किया जाएगा। इसकी शुरूआत 15 अक्टूबर 25 से 22 नवंबर 25 तक होगी। जिसका उद्देश्य किसानों को धान अधिप्राप्ति केन्द्रों पर धान बेचने के लिए प्रेरित करना, ई-उपार्जन पोर्टल पर अपंजीकृत किसानों का पंजीकरण कराना, किसानों को सरकार द्वारा दिए जाने वाले न्यूनतम समर्थन मूल्य की जानकारी देना, किसानों को जागरूक करना कि वे बिचौलियों को धान न बेचें।

उत्सव के दौरान सांस्कृतिक गतिविधिया आयोजित की जाएगी। जिसमें ढोल-नगाड़ा, नुक्कड़ नाटक, गीत-संगीत व झुमर कार्यक्रम शामिल है। जिला कृषि पदाधिकारी, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी से समन्वय स्थापित करेंगे व कृषक मित्रों को कार्यक्रम के संदर्भ में निर्देशित करेंगे। प्रत्येक प्रखंड के लिए नोडल पदाधिकारी के रूप में संबंधित बीडीओ को नामित किया गया हैं। वहीं सभी प्रखंडों के वरीय पदाधिकारी भी नियुक्त किए गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।