भीषण गर्मी का असर, सदर अस्पताल में पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

भीषण गर्मी का असर, सदर अस्पताल में पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़ेभीषण गर्मी का असर, सदर अस्पताल में पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

भीषण गर्मी का असर, सदर अस्पताल में पेट दर्द और डिहाइड्रेशन के मरीज बढ़े

बोकारो प्रतिनिधि। बोकारो जिले में लगातार बढ़ते तापमान और उमसभरी गर्मी का असर अब लोगों की सेहत पर भी दिखाई देने लगा है। सदर अस्पताल की ओपीडी में इन दिनों लूज मोशन, वॉमिटिंग, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अस्पताल में प्रतिदिन 500 से अधिक मरीज इलाज कराने पहुंच रहे हैं। भीषण गर्मी के बावजूद सुबह से ही सदर अस्पताल की ओपीडी के बाहर मरीजों की लंबी कतार लग रही है। शहरी क्षेत्रों के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों से भी बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। सबसे अधिक मरीज पेट संबंधी समस्याओं और शरीर में पानी की कमी से परेशान हैं।

शुक्रवार को अस्पताल में पड़ताल के दौरान ओपीडी के बाहर भारी भीड़ देखने को मिली। एक मरीज ने बताया कि पिछले दो दिनों से लगातार लूज मोशन हो रहा है और दवा लेने के बाद भी राहत नहीं मिल रही है। चिकित्सकों के अनुसार अत्यधिक गर्मी और शरीर में पानी की कमी के कारण ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है। अस्पताल के वार्ड में भी लूज मोशन, वॉमिटिंग, पेट दर्द और डिहाइड्रेशन से पीड़ित कई मरीज भर्ती हैं। वहीं लू लगने के मामले भी एक-दो सामने आ रहे हैं। अस्पताल में भर्ती एक मरीज ने बताया कि सामान्य दवाएं तो अस्पताल से मिल जाती हैं, लेकिन दर्द का इंजेक्शन बाहर से खरीदना पड़ता है। इधर दवा काउंटर पर भी मरीजों की लंबी लाइन लग रही है। अधिक भीड़ होने के कारण मरीजों को दवा लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ रहा है। अधिकांश मरीज पेट दर्द और लूज मोशन से संबंधित दवाएं लेने पहुंच रहे हैं। सदर अस्पताल के प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. सौरव कुमार ने बताया कि इन दिनों गर्मी के कारण पेट संबंधी बीमारियों और डिहाइड्रेशन के मरीज अधिक पहुंच रहे हैं। अस्पताल में आवश्यक दवाएं और ओआरएस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।