मतगणना को ले जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी निरीक्षण कर व्यवस्था की ले रहे थे जानकारी

Feb 28, 2026 02:39 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

मतगणना को ले जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी निरीक्षण कर व्यवस्था की ले रहे थे जानकारीमतगणना को ले जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी निरीक्षण कर व्यवस्था की

मतगणना को ले जिला प्रशासन अलर्ट, डीसी-एसपी निरीक्षण कर व्यवस्था की ले रहे थे जानकारी

बोकारो, प्रतिनिधि। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अजय नाथ झा तथा पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने मतगणना केंद्र पहुंचकर हर समय मतों की गिनती की व्यवस्था की जानकारी ले रहे थे। कृषि उत्पादन बाजार समिति परिसर में चले रहे मतों की गिनती को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट थी। डीसी-एसपी निरीक्षण के दौरान मतगणना कक्ष में संचालित मतगणना प्रक्रिया का अवलोकन कर रहे थे। संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, पारदर्शिता तथा निष्पक्षता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। अधिकारियों ने मतगणना केंद्र परिसर में स्थापित मीडिया केंद्र, हेल्प डेस्क एवं मेडिकल डेस्क का भी निरीक्षण किया।

वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। डीसी ने मतगणना कार्य से जुड़े सभी अधिकारियों व कर्मियों को सतर्कता व जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने को कहा। मतगणना कार्य का लिया जायजा मतगणना कार्य सुबह में आठ बजे प्रारंभ हुआ। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह, सामान्य प्रेक्षक श्याम नारायण राम व मो. सादात अनवर ने मतगणना कार्य प्रारंभ होने का जायजा लिया तथा व्यवस्थाओं की समीक्षा की। इस दौरान संबंधित निर्वाची पदाधिकारी सह अनुमंडल पदाधिकारी चास-बेरमो द्वारा मतगणना कार्य में गोपनीयता व निष्पक्षता बनाए रखने को लेकर उपस्थित सभी मतगणना कर्मियों व उम्मीदवारों और उनके अभिकर्ताओं को शपथ दिलाई। मतों की राउंड वार गिनती के बाद मतपत्रों की सुरक्षित सीलिंग मतों की गिनती राउंड वार प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद सभी मतपत्रों को निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षित पेपर पैकेट में पैक कर सील किया गया तथा उन्हें वरीय पदाधिकारियों की निगरानी में सुरक्षित बक्सों में रखा गया। इस दौरान डीईओ सह डीसी, पुलिस अधीक्षक और डीडीसी शताब्दी मजूमदार सहित अन्य अधिकारियों ने सीलिंग कार्य का स्थल पर निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।