डीएसई ने चंदनकियारी में विद्यालयों का निरीक्षण किया

Mar 20, 2026 12:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

जिला शिक्षा अधिक्षक अतुल कुमार चौबे ने चंदनकियारी के विद्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने शिक्षकों को उपस्थिति, गुणवत्तायुक्त एमडीएम, शौचालय सफाई और पाठ योजना बनाने का निर्देश दिया। वित्तीय वर्ष में विद्यालय विकास मद में आवंटन न मिलने पर शिक्षकों ने चिंताओं को व्यक्त किया। निरीक्षण में अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

डीएसई ने चंदनकियारी में विद्यालयों का निरीक्षण किया

चंदनकियारी,प्रतिनिधि। जिला शिक्षा अधिक्षक बोकारो अतुल कुमार चौबे ने चंदनकियारी के कई विद्यालयों का निरीक्षण किया एवं संबंधित विद्यालय के शिक्षकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस संबंध में डीएसइ ने बताया कि सभी शिक्षकों को प्रतिदिन शिक्षक व छात्र उपस्थिति ईभीभी एप पर नियमित बनाने,ससमय स्कूल पहुंचने,एमडीएम गुणवत्तायुक्त बनाने,शौचालय की नियमित साफ सफाई के अलावे पाठ योजना बनाने का निर्देश दिया। चापानल का जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के अलावे समय पर विद्यालय को मिला राशि खर्च करने का निर्देश दिया। हालांकि इस वित्तीय वर्ष में विद्यालय विकास मद में आवंटन न मिलने पर स्कूल संचालन में आ रही परेशानी को शिक्षकों ने दबी जुवान से रखने का प्रयास किया।

डीएसइ ने जिन विद्यालयों का निरीक्षण किया उनमें पीएस रोहिनीगाढ़ा,यशपुर एवं छाताटांड़ शामिल है। मौके पर कैब स्टेट हेड सुदिप्त हाजरा,बीआरपी सागर लाल माहथा समेत अन्य उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।