Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Durga Puja Preparations Underway Fire Department Issues Safety Guidelines
दुर्गा पूजा पंडालो पर फायर ब्रिगेड की रहेगी नजर, मेला स्थाल पर सुरक्षा मानक जरूरी

दुर्गा पूजा पंडालो पर फायर ब्रिगेड की रहेगी नजर, मेला स्थाल पर सुरक्षा मानक जरूरी

संक्षेप:

चित्र परिचय : 12 : बोकारो जिला अग्निशमन विभाग।दुर्गा पूजा पंडालो पर फायर ब्रिगेड की रहेगी नजर, मेला स्थाल पर सुरक्षा मानक जरूरीदुर्गा पूजा पंडालो पर

Sep 11, 2025 04:01 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो शहर केसाथ साथ ग्रामीण हिस्सो में दुर्गापूजा की तैयारी अंतिम चरण में है। पूजा के दौरान किसी प्रकार की कोई घटना न घटे इसको लेकर फायर ब्रिगेड की टीम ने विभिन्न पूजा कमेटियों के लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है। जिला अग्निशमन पदाधिकारी भगवान प्रसाद ओझा ने कहा कि अग्निशमन की ओर से जारी गाईडलाइन का सभी पूजा पंडालो को पालन करना होगा। आग लगी से बचाव के लिए विभिन्न प्रकार के उपकरण के साथ साथ बालू, पानी व कंबल रखने का शख्त निर्देश दिया है। 10 से अधिक कमेटियों ने दिया आवेदन नवरात्र की शुरुआत 22 सितंबर से हो रही है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

ऐसे में जिले के प्रमुख पूजा पंडालो में अभी तक करीब 10 पूजा कमेटियों ने अग्निशमन विभाग से एनओसी के लिए आवेदन दिया है। पूजा के लिए आवेदन देने वालो में सेरसा रेलवे स्टेशन, एकता क्लब 9, सर्व धर्म सेक्टर 12, ब्रहमकुमारी महाविद्यालाय, सेक्टर 9 कुमार चौक पानी टंकी, बंग भारती सेक्टर 3, ऑफिसर हाउिसंग रानी पोखर, बालीडीह रेलवे कॉलोनी, गायत्री मंदिर सेक्टर 9ए पूजा समिति को अनुमित मिली है। जबकि अभी भी बड़ी पूजा व मेला समितियों की ओर से विभाग को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आयोजन समिति की ओर से फायर विभाग से एनओसी लेना जरूरी होता है। पंडाल व उसके आस-पास सजवाट के लिए बिजली की करंट दौड़ती रहती है। इस स्थिति अगजनी की घटना कब हो जाए और उस पर तुरंत काबू कैसे पाया जा सके। इसकी व्यवस्था को लेकर अग्निशमन विभाग भी अलर्ट मोड पर रहता है। ऐसे में अग्निशमन विभाग से जारी निर्देशों की अनदेखी से अगजनी की घटना कभी भी कहीं पर हो सकती है। फायर बिग्रेड के पास हैं 9 वाहन चास, तेनुघाट व बोकारो स्थित स्टेशन में फायर ब्रिगेड के पास फिलहाल छोटे-बड़े 9 वाहन हैं। बोकारो में 3, चास 2 व तेनुघाट में 1 बड़ा वाहन है। जबकि तीनो ही स्थान पर 1-1 जीप है। जिनसे जिले भर में कहीं लगने वाली आग पर काबू पाने के काम लिए जाते हैं। क्या कहते है फायर विभाग के पदाधिकारी दुर्गा पूजा के दौरान शहर में बनने वाले पंडाल का हर वक्त निरीक्षण किया जाता है। हर पूजा स्थल व पंडाल में फायर एक्सटींग्यूसर लगाने का निर्देश दिया गया है। आयोजन समिति से पूजा के दौरान सावधानी बरतने की बात कही गई है। मेला के दौरान भी जिले के पूजा पंडालो का औचक निरीक्षण कर जांच की जाएगी। भगवान प्रसाद ओझा, अग्निशालय पदाधिकारी, बोकारो।