Bokaro News: सेक्टर 4 एफ दुर्गा पूजा पंडाल में दिखेगा कोलकाता का दुर्गा मंदिर का प्रारूप
Bokaro News: बोकारो के सेक्टर 4 एफ में कोलकाता के दुर्गा मंदिर की अनुकृति पर 80 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा पूजा पंडाल बनाया जा रहा है। पंडाल में मां दुर्गा की आठ फीट ऊंची प्रतिमा स्थापित होगी। पूजा के साथ पुष्पांजलि, बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम, माता का जागरण, खिचड़ी भोग और डांडिया नाइट का आयोजन भी किया जाएगा।

Bokaro News: नगर के सेक्टर 4 एफ में इस वर्ष भव्य व आकर्षक पूजा पंडाल में अष्टपुजा वाली मां दुर्गा की सुंदर प्रतिमा स्थापित की जाएगी। जिसके कारण यह पूजा पंडाल बोकारो में मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा। यह पूजा पंडाल 4 लाख रुपए की लागत से कोलकाता का दुर्गा मंदिर का प्रारूप की तरह बनाया जाएगा। पूजा पंडाल 80 फीट ऊंचा और 60 फीट चौड़ा होने के कारण अपने आप में अलग होगा। कोलकाता का दुर्गा मंदिर की अनुकृति लिए पूजा पंडाल नया मॉडल के साथ भव्य रूप दिया जा रहा है। समिति के महासचिव रवि भूषण के अनुसार इस वर्ष पूजा पंडाल में अष्टभूजा वाली मां दुर्गा की प्रतिमा देखते ही बनेगी। चास के प्रसिद्ध मूर्तिकार राजू पाल अपने सधे हुए हाथों से तराय कर मां दुर्गा की 8 फीट ऊंची प्रतिमा के अलावा महालक्ष्मी सरस्वती व भगवान गणेश और कार्तिक की प्रतिमा साथ में महिषासुर की प्रतिमा को रूप अंतिम देने में की जान से लगे हुए हैं।
मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल का आकर्षण
मां दुर्गा की अष्टभुजा वाली प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र
पूजा और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
मां टेंट हाउस सेक्टर 4 की ओर से निर्मित भष्य पूजा पंडाल में 45 हजार रूपए के लागत से मां दुर्गा की आकर्षक प्रतिमा का स्थापना पंचमी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस पूजा पंडाल में महाषष्ठी पूजा के दिन से लेकर महानवमी तक पुष्पांजलि व्यवस्था की गई है। जबकि इस की पूजा पंडाल में 17 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक बच्चों का रंगारंग संस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस पूजा पंडाल में महाअष्टमी पूजा के अवसर पर रात्री को माता का आमरण का आयोजन किया जाएगा। महानवमी पूजा के बाद खिचड़ी भोग का वितरण सभी श्रद्धालुओं के बीच किया जाएगा। 20 अक्टूबर को डांडिया नाईट का भी आयोजन किया जाएगा। सेक्टर 4 एफ पूजा समिति में महासचिव रवि भूषण व पूजा सचिव गिरीश ओझा, उपाध्यक्ष हरिशंकर प्रसाद, कोषाध्यक्ष राहुल प्रियदर्शी शामिल हैं।


