बोकारो के टॉपरों ने लहराया परचम, छात्राओं का दबदबा कायम

हिन्दुस्तान, बोकारो
Follow us on Google News
share

बोकारो के टॉपरों ने लहराया परचम, छात्राओं का दबदबा कायम बोकारो के टॉपरों ने लहराया परचम, छात्राओं का दबदबा कायम बोकारो के टॉपरों ने लहराया परचम, छा

बोकारो के टॉपरों ने लहराया परचम, छात्राओं का दबदबा कायम

सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में बोकारो जिले के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम रोशन किया। तीनों संकायों में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन अंक हासिल किए, लेकिन इस बार छात्राओं का दबदबा अधिक देखने को मिला। कुल प्रतिशत के आधार पर कला संकाय के अमृत राज ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वे जिले के ओवरऑल टॉपर बने। कॉमर्स संकाय में प्रिया पालबाबू ने 99.4 प्रतिशत अंक लाकर जिला टॉपर बनने का गौरव हासिल किया। वहीं विज्ञान संकाय में सागुन कुमारी और आदित्य मिश्रा ने समान रूप से 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान पाया।

लड़कियों ने इस बार बेहतर प्रदर्शन किया। जिले के टॉप 5 में तीन छात्राएं शामिल रहीं। कला में छात्र अमृत राज ने बाजी मारी, जबकि कॉमर्स में प्रिया पालबाबू ने परचम लहराया। विज्ञान में छात्रा सागुन कुमारी ने आदित्य मिश्रा के साथ बराबरी की। स्कूलवार प्रदर्शन में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस), बोकारो, हॉली क्रॉस स्कूल, चिन्मय विद्यालय बोकारो और एमजीएम हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। जिलेभर में सफलता को लेकर उत्साह का माहौल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।