झारखंड राज्य जूनियर व सीनियर रग्बी में बोकारो बना उपविजेता

Apr 08, 2026 12:29 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

झारखंड राज्य जूनियर व सीनियर रग्बी में बोकारो बना उपविजेताझारखंड राज्य जूनियर व सीनियर रग्बी में बोकारो बना उपविजेताझारखंड राज्य जूनियर व सीनियर रग्बी

झारखंड राज्य जूनियर व सीनियर रग्बी में बोकारो बना उपविजेता

बोकारो ,प्रतिनिधि। ऑल झारखंड राज्य जूनियर व सीनियर रग्बी चैंपियनशिप का आयोजन चाईबासा में किया गया। जिसमें बोकारो जिला की टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में उपविजेता बनने में सफल रहा। बोकारो जिला रग्बी एसोसिएशन के सचिव शेख नसीमुद्दीन ने बताया बोकारो जिला की अंडर 18 बालक वर्ग व बालिका वर्ग में 10-10 खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर मैच में शानदार प्रदर्शन किया। जिसमें बोकारो की अंडर 18 टीम ने गोड्डा टीम को 20 गोल से पराजित किया। बोकारो की टीम ने रांची को 5 गोल से व दुमका टीम को 17 गोल से पराजित कर उपविजेता बना।

उसी प्रकार से अंडर 18 बालिका टीम ने भी पश्चिम सिहभूम को 10 गोल से, सरायकेला की टीम को 5 के मुकाबले 15 गोल से पराजित कर उपविजेता बना। बोकारो जिला रग्बी टीम के कोच फिरोज अंसारी ने बताया अंडर 18 बालक वर्ग में सूरज कुमार, सूरज साहु, आदित्या कर्मकारने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन कर टीम को उपविजेता बना दिया। जबकि अंडर 18 बालिका वर्ग में मेहक कुमारी, कुमारी शीतल नाग, सिया कुमारी,तुलसी कुमारी,तान्या कुमारी ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। जिला रग्बी टीम के उपविजेता बनने पर डॉ राजेन्द्र प्रसाद पब्लिक स्कूल सेक्टर 9 रानीपाखर के प्राचार्य डॉ मुकेश कुमार ने सभी खिलाडि़यों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।