Bokaro District Level Workshop on Responsive Governance Program Launched आदिवासी सम्मान में हर परिस्थिति में आदि कर्मयोगी अभियान को बनाएं सफल : उपायुक्त, Bokaro Hindi News - Hindustan
Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro District Level Workshop on Responsive Governance Program Launched

आदिवासी सम्मान में हर परिस्थिति में आदि कर्मयोगी अभियान को बनाएं सफल : उपायुक्त

आदिवासी सम्मान में हर परिस्थिति में आदि कर्मयोगी अभियान को बनाएं सफल : उपायुक्तआदिवासी सम्मान में हर परिस्थिति में आदि कर्मयोगी अभियान को बनाएं सफल :

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारोFri, 29 Aug 2025 01:44 AM
share Share
Follow Us on
आदिवासी सम्मान में हर परिस्थिति में आदि कर्मयोगी अभियान को बनाएं सफल : उपायुक्त

बोकारो, प्रतिनिधि। गुरुवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में आदि कर्मयोगी अभियान-रेस्पॉन्सिव गवर्नेस प्रोग्राम पर जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, डीपीएलआर निदेशक मेनका, एसी मो. मुमताज अंसारी, चास एसडीओ प्रांजल ढ़ांडा, प्रोबेशनर संदीप शिंदे सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे। उपायुक्त ने कहा कि आदि कर्मयोगी अभियान सिर्फ प्रशासनिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि आदिवासी समाज के सम्मान और उनसे सीखने का माध्यम है। कहा कि आदिवासी समुदाय के पास समृद्ध परंपरा, संस्कृति और जीवन मूल्यों की धरोहर है। हमें उन्हें बदलने या सिखाने की मानसिकता नहीं रखनी चाहिए, बल्कि उनसे सीखने और अपनाने की सोच विकसित करनी होगी।

जिले के 125 आदिवासी बहुल चिन्हित गांवों को विशेष रूप से अभियान के तहत विकास कार्यों-विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करने की प्रगति कार्य की विशेष निगरानी की जाएगी। उन्होंने सभी गांवों को जिले के वरीय पदाधिकारियों के साथ टैग करने का निर्देश दिया। साथ ही, तय किया कि हर पदाधिकारी नियमित रूप से इन गांवों का दौरा करेंगे व स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान की पहल करेंगे। अभियान को हर स्तर तक पहुंचाने के लिए बीडीओ/सीओ प्रखंड-पंचायत स्तर पर संवाद मित्र बनाएं। ये संवाद मित्र पंचायत-प्रखंड और जिला स्तर के बीच सेतु का कार्य करेंगे। अभियान के तहत प्रतिदिन होने वाली गतिविधियों को दैनिक रूस से जिला को उपलब्ध कराएंगे। अभियान के तहत की जा रही गतिविधियों और उपलब्धियों का साप्ताहिक बुलेटिन जारी करने का भी निर्देश दिया। अधिकारी अपनी दिनचर्या में समय निकालें डीडीसी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने दैनिक कार्यों के साथ-साथ आदि कर्मयोगी अभियान के लिए भी निश्चित समय निकालें। विकास तभी गति पकड़ेगा जब अधिकारी अपने कार्य में योजनाबद्ध ढ़ंग से समय प्रबंधन करेंगे। एसी सह कार्यक्रम के नोडल पदाधिकारी ने कहा कि अभियान अंतर्गत झारखंड के 22 जिले के 224 प्रखंडों के 7100 गांव और बोकारो जिले के 9 प्रखंड के कुल 125 ग्रामों को प्रथम चरण में चिन्हित किया गया है। चयनित सभी 125 ग्रामों में आदि साथियों की मदद से बॉटम अप अप्रोच के साथ सभी मूलभूत आवश्यकता जो व्यक्तिगत अथवा सामुदायिक प्रकृति की होंगी। उसको सुनिश्चित करने का विस्तृत योजना बनाया जाना है। प्रखंड स्तरीय मास्टर ट्रेनरों का आवासीय प्रशिक्षण आगामी 30 से 01 सितंबर तक प्रस्तावित है। कार्यशाला में पदाधिकारियों ने कार्यक्रम व कार्य योजना से सभी को अवगत कराया। कार्यशाला में उपायुक्त ने सभी को शपथ दिलाई। ये थे मौजूद बेरमो एसडीओ मुकेश मछुआ, सिटी डीएसपी आलोक रंजन, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा पियूष, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य विभागों के पदाधिकारी, बीडीओ व सीओ उपस्थित थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।