
चतरा को हराकर बोकारो टीम का सुपर लीग में प्रवेश
जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 प्लेट ग्रुप बी एन सिंह ट्रॉफी चतरा को हराकर बोकारो टीम का सुपर लीग में प्रवेशचतरा को हराकर बोकारो टीम का सुपर लीग में प्रवेश
बोकारो जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में बुधवार को जेएससीए अंतर जिला अंडर 19 प्लेट ग्रुप बी एन सिंह ट्रॉफी में ग्रुप ए के दो लीग मैच खेले गए। चास कॉलेज चास के मैदान में खेले गए पहले मैच में बोकारो की टीम ने चतरा की टीम को 8 विकेट से पराजित कर सुपर लीग में प्रवेश किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए चतरा की टीम ने 27.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 98 रनों का स्कोर बनाया। शुभम मिश्रा ने 21 व सौरव श्रवण गिरी ने 18 रन बनाए। बोकारो की ओर से अस्तित्व भारद्वाज ने 4 रन देकर चार व तन्मय कुमार ने 20 रन देकर तीन विकेट लिए।
जबकि उत्तम कुमार सिंह को दो व रोहित कुमार शर्मा को एक सफलता मिली। बोकारो की टीम ने जीत के लिए जरूरी 99 रन 14.2 ओवर में दो विकेट खोकर बना लिए। टीम से अर्जुन प्रियदर्शी ने 42, अविनाश कुमार मेहता ने नाबाद 25 व तन्मय कुमार ने नाबाद 24 रन बनाए। मैच में धारदार गेंदबाजी के लिए बोकारो के अस्तित्व भारद्वाज को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ पप्पू कुमार सिंह ने सौंपा। वही ट्रेनीज हॉस्टल ग्राउंड में खेले गए दूसरे मैच में रामगढ़ की टीम ने गिरिडीह की टीम को पांच विकेट से परजित किया। गिरिडीह की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 191 रनों का स्कोर बनाया। मो. शोएब अंसारी ने 54 व शिवम कुमार ने 34 रन बनाए। रामगढ़ से संयम शर्मा ने 31 रन देकर तीन व देवेश गोयल ने 48 रन देकर दो विकेट लिए। रामगढ़ की टीम ने जीत के लिए जरूरी 192 रन 5 विकेट खोकर बना लिए। टीम से संयम शर्मा ने 54, सचिन कुमार ने नाबाद 49 व शुभम ने 38 रन बनाए। गिरिडीह से रंजन कुमार ने 40 रन दे कर दो विकेट लिए। मैच में ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए रामगढ़ के संयम शर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मैच टीआरडीओ सोनू कुमार सिंह व बोकारो जिला क्रिकेट संघ के संयुक्त सचिव अनिल कुमार ने सौंपा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




