बोकारो जिला समन्वय समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के वेतन पर रोक
बोकारो जिला समन्वय समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों के वेतन पर रोक बोकारो जिला समन्वय समिति की बैठक में अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकार

बोकारो, प्रतिनिधि। समाहरणालय सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा की अध्यक्षता में सोमवार को जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की बारीकी से समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। जिला समन्वय समिति की बैठक में बिना पूर्व सूचना अनुपस्थित रहने वाले पदाधिकारियों का वेतन अगले आदेश तक स्थगित करने का निर्देश संबंधित पदाधिकारी को उपायुक्त ने दिया। वित्तीय वर्ष 2025-26 के तहत विभिन्न विभागों द्वारा किए गए निकासी व व्यय की रिपोर्ट 12 मार्च तक कार्यालय में देने को कहा गया।
मनरेगा के तहत संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन योजनाओं का कार्य अभी तक प्रारंभ नहीं हुआ है, उन्हें बंद कर उसकी रिपोर्ट संबंधित प्रखंड विकास पदाधिकारियों (बीडीओ) द्वारा जिला को उपलब्ध कराई जाए।लंबित एटीआर अपलोड करने को कहाविभिन्न योजनाओं के लगभग 3500 सामाजिक अंकेक्षण के शेष एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी लंबित एटीआर को अविलंब पोर्टल पर अपलोड किया जाए ताकि पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित हो सके। झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत 6,788 लाभुकों के आधार सीडिंग कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया गया, ताकि पात्र लाभुकों को सम्मान राशि का भुगतान समय पर किया जा सके। इसके अलावा केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के लाभुकों का डीएलसी अद्यतन करने का निर्देश अंचलाधिकारियों को दिया गया।सखी मंडल को मुद्रा ऋण उपलब्ध कराने पर जोरबैठक में सखी मंडल के सदस्यों को मुद्रा ऋण उपलब्ध कराने की प्रगति की भी समीक्षा की गई। उपायुक्त ने बैंकों को इस दिशा में तत्परता दिखाने का निर्देश देते हुए लंबित 2756 आवेदनों के शीघ्र निष्पादन पर बल दिया। साथ ही एलडीएम को इस प्रक्रिया में समन्वय एवं नियमित निगरानी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में गोट बैंक योजना, आपदा मुआवजा, धान अधिप्राप्ति तथा आंगनबाड़ी भवन निर्माण व शौचालय निर्माण से संबंधित कार्यों की भी समीक्षा की गई।15वें वित्त आयोग के फंड के उपयोग पर बलउप विकास आयुक्त शताब्दी मजूमदार सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को 15वें वित्त आयोग के अंतर्गत टाइड एवं अनटाइड फंड के व्यय को शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने खराब प्रदर्शन वाले प्रखंडों की जानकारी देते हुए प्रखंड स्तर पर अविलंब समीक्षा बैठक आयोजित करने तथा कार्यों में सुधार लाने को कहा। उपायुक्त ने अंचलाधिकारियों को लंबित दाखिल-खारिज आवेदनों के निष्पादन में तेजी लाने का निर्देश दिया।बैठक में ये थे मौजूदबैठक में अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, जिला आपूर्ति पदाधिकारी शालिनी खालखो, जिला पंचायती राज पदाधिकारी मो. सफीक आलम, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी डॉ. सुमन गुप्ता, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा सुचिता किरण, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह, डीडीएमओ शक्ति कुमार, नोडल पदाधिकारी पंकज दुबे समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


