देशवासियों को धर्म के आधार पर बांटने का काम किया जा रहा

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

तेनुघाट डैम परिसर में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक हुई। पार्टी नेता इफ्तेखार महमूद ने कहा कि केंद्र सरकार देशवासियों को धर्म के आधार पर बांट रही है। सत्येंद्र कुमार और पोखन महतो को सहायक जिला सचिव चुना गया। सभी सदस्यों को 28 अप्रैल तक सदस्यता नवीकरण कराने का निर्देश दिया गया।

देशवासियों को धर्म के आधार पर बांटने का काम किया जा रहा

तेनुघाट। तेनुघाट डैम परिसर स्थित पिकनिक स्पॉट्स में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी बोकारो जिला परिषद की बैठक शाहजहां की अध्यक्षता में की गई। पार्टी के जिला सचिव इफ्तेखार महमूद ने कहा कि वोट के लिए केंद्र के सत्ताधारी पार्टी द्वारा देशवासियों को धर्म के आधार पर बांटने का घृणित काम किया जा रहा है। इससे देश की आन, बान, शान खतरे में चली गई है। सर्वसम्मति से सत्येंद्र कुमार (बोकारो) तथा पोखन महतो (चंद्रपुरा) को सहायक जिला सचिव और चुंबन महतो को कोषाध्यक्ष चुना गया। पंचानन महतो, सत्येंद्र कुमार, रामाश्रय प्रसाद सिंह, सोमर मांझी, शाहजहां, दिवाकर महतो, महेंद्र मुंडा, मोहिउद्दीन अंसारी, पोखर महतो, आईडी सिंह, चुम्बन महतो व मो इस्लाम को जिला कार्यकारिणी समिति के लिए चयन किया गया।

सभी पार्टी सदस्यों को निर्देश दिया गया कि 28 अप्रैल तक सदस्यता नवीकरण करा लें। 11 विभागों का गठन किया गया जिसमें संगठन विभाग, किसान सभा, ट्रेड यूनियन, महिला समाज, छात्र संघ, यूथ फेडरेशन, अल्पसंख्यक विभाग, आदिवासी महासभा, भारतीय जननाट्य संघ, मीडिया विभाग तथा विस्थापित संघ शामिल हैं। आगामी 12 फरवरी को आयोजित देशव्यापी एकदिवसीय हड़ताल को सक्रिय समर्थन करने का निर्णय लिया गया तथा किसान सभा की ओर से पेटरवार में जुलूस निकालने का निर्णय हुआ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।