Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro District Administration Prepares for Intensifying Monsoon Cyclone Montaha
मोंथा चक्रवात को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागों को किया अलर्ट

मोंथा चक्रवात को लेकर जिला प्रशासन सतर्क, विभागों को किया अलर्ट

संक्षेप: बोकारो जिला प्रशासन मोंथा चक्रवात को लेकर सतर्क है। उपायुक्त ने सभी विभागों को आपात स्थिति के लिए तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य सेवाएं, बचाव दल और नगर निगम को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि मोंथा गंभीर तूफान का रूप ले सकता है।

Fri, 31 Oct 2025 01:34 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो, प्रतिनिधि। बंगाल की खाड़ी में तेजी से विकसित हो रहे मोंथा चक्रवात को लेकर बोकारो जिला प्रशासन सतर्क है। उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी विभागों को जरूरी दिशा-निर्देश जारी करते हुए कहा है कि किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सभी स्तरों पर पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने को कहा है। स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, झारखंड, रांची से प्राप्त पत्र के आधार पर प्रशासन ने व्यापक समीक्षा की है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि मोंथा आने वाले दिनों में गंभीर चक्रवाती तूफान का रूप ले सकता है। उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिया है कि सभी आवश्यक सुरक्षा बल, बचाव दल और वाहनों की उपलब्धता सुनिश्चित करें।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रशासन द्वारा संभावित आपात स्थिति में त्वरित प्रतिक्रिया के लिए नियंत्रण कक्ष को भी सक्रिय कर दिया गया है। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि सभी अस्पतालों में जीवन रक्षक दवाएं, एम्बुलेंस, चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी पूर्ण रूप से तैयार रहें। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाने की भी योजना बनाई जा रही है। नगर निगम चास व फुसरो नगर परिषद के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि ड्रेनेज सिस्टम की सफाई, जल जमाव की रोकथाम, तथा ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराया जाए। इसी प्रकार नगर सेवाएं, बोकारो इस्पात संयंत्र को भी अपने क्षेत्रों में स्वच्छता और संक्रमण-निरोधी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं। चास व तेनुघाट विद्युत आपूर्ति प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता को संभावित तूफान से पहले विद्युत उपकरणों की मरम्मत व आपूर्ति बनाए रखने को कहा गया है। बीडीओ व सीओ को अपने क्षेत्रों का सघन दौरा कर संभावित प्रभावित क्षेत्रों की पहचान करने तथा जरूरतमंदों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए कहा गया है।