बीएसएल में नियोजन नहीं मिलने पर विस्थापित प्लांट की करेंगे आर्थिक नाकेबंदी

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो विस्थापित रैयत संघ की बैठक में श्याम नारायण सिंह ने विस्थापितों के लिए बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन, मुआवजा और पुनर्वास की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि मांगे नहीं मानी गईं, तो संघ आर्थिक नाकेबंदी करेगा। बैठक में कई विस्थापितों ने इस नाकेबंदी का समर्थन किया।

बीएसएल में नियोजन नहीं मिलने पर विस्थापित प्लांट की करेंगे आर्थिक नाकेबंदी

बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो विस्थापित रैयत संघ के तत्वावधान में प्रधान कार्यालय बोदरोटांड में रविवार को आम बैठक का आयोजन संघ के अध्यक्ष श्याम नारायण सिंह की अध्यक्षता में हुई। संचालन उपाध्यक्ष अर्जुन राम महतो ने किया। संघ के अध्यक्ष ने कहा यथाशीघ्र विस्थापितों को बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन, मुआवजा, पुनर्वास, जमीन वापसी करने की मांग की। उन्होंने कहा बोकारो स्टील प्लांट में नियोजन नहीं मिलने पर संघ बाध्य होकर गेट नं. 5, एसजी पी कैनाल गेट, तेनु नहर का पानी, टीटी रेलवे लाईन व पूरे बोकारो की आर्थिक नाकेबंदी पुरजोर तरीके से की जाएगी। बैठक में शामिल दर्जनों विस्थापितों ने बोकारो स्टील प्लांट का आर्थिक नाकेबन्दी का पूर्ण समर्थन किया।

मौके पर अर्जुन राम महतो, सरजु कुमार महतो, बासुदेव महतो, मदन लाल सिंह, अजय कुमार महतो, कृष्णा कुमार सिंह, मिशिर कुमार सिंह, सुरजीत कुमार महतो, प्रवीण कुमार मंडल, सन्तोष कुमार महतो, उदय सिंह, दिनेश सिंह व सुरेश सिंह शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।