डीसी ने टाउन हॉल का किया निरीक्षण

Nov 28, 2025 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

बोकारो के उपायुक्त अजम नाथ झा ने शनिवार को प्रस्तावित डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक के लिए टाउन हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक की व्यवस्थाओं और सुरक्षा प्रबंधन की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक जिला विकास के लिए महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभागों को पूर्ण तैयारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

डीसी ने टाउन हॉल का किया निरीक्षण

बोकारो। उपायुक्त अजम नाथ झा ने शनिवार को प्रस्तावित डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक को लेकर टाउन हॉल का निरीक्षण किया। उन्होंने बैठक स्थल की व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन, बैठक संचालन व्यवस्था एवं तकनीकी संसाधनों की तैयारियों का जायजा लिया। डीसी ने संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि बैठक के मद्देनज़र सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने साफ-सफाई, बैठने की समुचित व्यवस्था, विद्युत एवं ध्वनि सिस्टम की कार्यक्षमता और अन्य आवश्यक सुविधाओं को दुरुस्त रखने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि डीएमएफटी न्यास परिषद की बैठक जिला विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग सुनिश्चित करें कि किसी प्रकार की कमी नहीं रहे।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

मौके पर डीडीसी शताब्दी मजूमदार, अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, अपर नगर आयुक्त संजीव कुमार, एनडीसी प्रभाष दत्ता, डीएमओ रवि कुमार, डीपीआरओ रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।