डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने दुग्दा थाना प्रांगण में किया पौधरोपण
बोकारो जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने बुधवार को दुग्दा थाना परिसर में पौधरोपण किया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जुड़ाव को बढ़ावा देना था। थाना प्रभारी मनीष कुमार और अन्य पुलिस कर्मियों ने भी इस पहल में भाग लिया। पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं और ऐसे आयोजन पुलिस-जनों के बीच बेहतर संबंध स्थापित करते हैं।
बोकारो जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के तत्वावधान में बुधवार को दुग्दा थाना परिसर में पौधरोपण किया गया। इसका मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण हरियाली बढ़ाना और सामाजिक संगठनों की जन सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। थाना परिसर में फलदार और औषधीय पौधे लगाए। दुग्दा थाना प्रभारी मनीष कुमार, एसआई लक्ष्मण चौधरी व सुधीर कुमार समेत कई पुलिस कर्मियों ने भी पौधरोपण में हिस्सा और एसोसिएशन के इस प्रयास की सराहना की। एसोसिएशन के संरक्षक अच्छेवर गुप्ता ने कहा कि पेड़ हमारे जीवन का आधार है। थाना प्रभारी ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संबंध बनाने में ऐसे आयोजन अहम भूमिका निभाते हैं।
थाना परिसर को हरा-भरा रखने से यहां आने वाले फरियादियों को भी सकारात्मक माहौल मिलेगा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष पंकज केवट, शैलेन्द्र महतो, रामनाथ यादव, कमता प्रसाद, रखाल महतो, अरुण किस्कू, विश्वनाथ दयाल राम, दिनेश गुप्ता, रंजीत महतो, पिंटू महतो, विनप कुमार, बब्लू राम, विशाल कुमार सोरेन, सिंटू दत्ता आदि थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


