डीसी ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए दिया जरूरी दिशा-निर्देश
डीसी ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए दिया जरूरी दिशा-निर्देश डीसी ने ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट जारी करने के लिए दिया जरूरी दिशा-निर्देश

बोकारो, प्रतिनिधि। सोमवार को समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त अजय नाथ झा ने सभी अंचलाधिकारियों के साथ बैठक कर आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईड्ब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र जारी करने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उपायुक्त ने स्पष्ट कहा कि राज्य सरकार द्वारा जारी संकल्प एवं निर्देशों के अनुरूप सभी योग्य आवेदकों को समयबद्ध तरीके से ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र निर्गत किया जाए। उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के आलोक में प्राप्त सभी आवेदनों का समय पर निष्पादन सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि बिना किसी ठोस एवं वैध कारण के किसी भी आवेदन को लंबित नहीं रखा जाए।
उपायुक्त ने कहा कि सभी अंचलाधिकारी विशेष अभियान चलाकर लंबित ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र आवेदनों का शीघ्र निष्पादन करें, ताकि पात्र आवेदकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


