बढ़ते अपराध को लेकर नेता प्रतिपक्ष और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष से मिले कुमार अमित
बोकारो में भाजपा कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु से मिलकर महिलाओं और आम लोगों के साथ हो रही आपराधिक घटनाओं की जानकारी दी। उन्होंने इन घटनाओं को रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की, क्योंकि महिलाएं और बच्चे भय के माहौल में जी रहे हैं।

बोकारो, प्रतिनिधि। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित रांची में राज्य के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु से मिल कर बोकारो में महिलाओं सहित आम लोगों के साथ लगातार घट रही अपराधिक घटनाओं से अवगत कराया और इन पर नियंत्रण के लिए आवश्यक पहल करने के लिए ज्ञापन दिया। कुमार अमित ने दोनों नेताओं को बताया कि बोकारो में महिलाओं सहित आम जनता भय के माहौल में जीवन बिता रही हैं। महिलाएं घर से लगातार ग़ायब हो रहीं हैं। कुछ दिनों बाद ग़ायब महिलाओं की संदिग्ध परिस्थिति में लाश मिल रही हैं। इससे आम महिलाएं बच्चों को घर से निकलने में सोचना पड़ रहा है।
घर से बाहर रहने पर परिजन अनहोनी की आशंका से भयभीत रह रहे हैं। बच्चा चोर सहित अन्य अपराधियों के संदेह पर समाज में भीड़ द्वारा अपरिचितों को निशाना बनाया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु दोनो ने इन घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए बोकारो सहित राज्य के सभी जिलों में घट रहीं ऐसी घटनाओं पर नियंत्रण को लेकर शीघ्र पहल करने की बात कही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


