पश्चिम एशिया के युद्ध से आम आदमी की जीविका प्रभावित: सीपीएम

Apr 05, 2026 05:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पश्चिम एशिया के युद्ध से आम आदमी की जीविका प्रभावित सीपीएमपश्चिम एशिया के युद्ध से आम आदमी की जीविका प्रभावित: सीपीएमपश्चिम एशिया के युद्ध से आम आदमी

पश्चिम एशिया के युद्ध से आम आदमी की जीविका प्रभावित: सीपीएम

बोकारो ,प्रतिनिधि। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) जिला कमेटी की बैठक रविवार को राज कुमार गोरांई की अध्यक्षता में सेक्टर 9 में हुई। जिला सचिव भागीरथ शर्मा ने कहा हमारी पार्टी द्वारा भाजपा-नेतृत्व वाली एनडीए सरकार से विभिन्न मांगें की जा रही हैं। जिसमें चारों श्रम संहिताओं की अधिसूचना वापस लेने व वीबी जी ग्रामजी को रद्द करने की मांग की गयी। इसके बजाए मनरेगा को सशक्त करने व बिजली अधिनियम में संशोधन, डिस्कॉम के निजीकरण, क्रॉस-सब्सिडी समाप्त करने और स्मार्ट मीटर लगाने की योजना वापस लेने की मांग की गयी। बैठक में राज्य कमेटी सदस्य रामचंद्र ठाकुर ने भी विचार व्यक्त किए।

बैठक में प्रदीप कुमार विश्वास, राकेश कुमार, श्याम बिहारी सिंह दिनकर, कुमार सत्येंद्र, मनोज कुमार पासवान, रेणु कुमारी, सत्यनारायण महतो, अनिल बाउरी,आर एन सिंह, ज्योति लाल टूडू, इरफान अंसारी आदि शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।