ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोबोकारो पूरी तरह से हो रहा बर्बाद: समरेश सिंह

बोकारो पूरी तरह से हो रहा बर्बाद: समरेश सिंह

बोकारो एसपी अपने आवास के सामने सड़क पर ब्रेकर लगाकर अपनी सुरक्षा तो कर रहे हैं, लेकिन बोकारोवासियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उक्त बातें पूर्व विधायक समरेश सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय पर...

बोकारो पूरी तरह से हो रहा बर्बाद: समरेश सिंह
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोTue, 05 Jun 2018 01:08 AM
ऐप पर पढ़ें

बोकारो एसपी अपने आवास के सामने सड़क पर ब्रेकर लगाकर अपनी सुरक्षा तो कर रहे हैं, लेकिन बोकारोवासियों की सुरक्षा भगवान भरोसे छोड़ दिया है। उक्त बातें पूर्व विधायक समरेश सिंह ने अपने आवासीय कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि बोकारो पूरी तरह से बर्बाद हो रहा है। हर दिन लूट, चोरी, छिनतई, मोटरसाइकिल चोरी की लगातार घटनाएं हो रही हैं। बोकारो में जो 30 वर्षो में नहीं हुआ, वह तीन वर्षों से लगातार हो रहा है। इस ओर पुलिस प्रशासन पूरी तरह से निक्रिय हो गया है। बोकारो में सिर्फ सेक्स स्कैंडल की घटना बाकी है। ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में यह घटना भी हो सकती है। वहीं बीएसएल के सीओ पीके सिंह सभी सामाजिक कार्यक्रम में उपस्थित हो रहे हैं जो बहुत अच्छी बात है, लेकिन वह अपने कर्मचारियों की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। साथ ही कहा कि बोकारो को एजुकेशन हब के रूप में जाना जाता है, लेकिन बोकारो असुरक्षित होने के कारण यहां विद्यार्थी भी आने से कतरा रहे हैं। यहां बोकारो के अलावा दूसरे प्रदेश से भी छात्र पढ़ाई के लिए आते हैं। पहले बोकारो में पढ़ाई करने के लिए करीब 30 हजार विद्यार्थी हर वर्ष आते थे, लेकिन अब यह संख्या घटकर 10 हजार पर आ गई है। मौके पर शंभू प्रसाद, भीम सिंह, अरुण प्रताप सिंह, भोला पांडे, लक्ष्मी नारायण सिंह, पीएन सिंह, शैलेश सिंह, जीतू दूबे, मनोज महतो सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें