ब्राह्मण समाज अपने विवेक व ज्ञान के बल पर समाज को दिशा देता है : पूर्व सांसद

Jan 14, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो में संपूर्ण ब्राह्मण समाज ने गरगा डैम के समीप वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने समाज में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने की आवश्यकता पर जोर दिया। कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों से प्रतिनिधियों ने भाग लिया, जो समाज की एकता और शक्ति का प्रतीक है।

ब्राह्मण समाज अपने विवेक व ज्ञान के बल पर समाज को दिशा देता है : पूर्व सांसद

बोकारो, प्रतिनिधि। संपूर्ण विश्व शांति सेवा परिषद के बैनर तले संपूर्ण ब्राह्मण समाज की ओर से गरगा डैम के समीप वनभोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय थे। पूर्व सांसद ने कहा कि समाज के लोग अग्रिम पंक्ति में रहकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाएं। नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ें। जिससे आयोजन सफल और प्रभावी रहा। केंद्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ने कहा कि समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास निरंतर जारी है। केंद्रीय महामंत्री डॉ अशोक पांडेय ने समाज के सदस्यों की उपस्थिति को संतोषप्रद बताते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की सहभागिता समाज की शक्ति को दर्शाती है।

प्रदेश अध्यक्ष हरे राम पांडेय ने संगठन हित में क्या क्या होनी चाहिए इस ओर रेखांकित किया। जिसकी अध्यक्षता बोकारो जिलाध्यक्ष श्यामल झा ने की। संचालन जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने किया। मौके पर विक्रम पांडेय, विनय कुमार तिवारी, सेवा निवृत्त न्यायाधीश विनोद मिश्रा, भोला दुबे, संतोष मिश्रा, विवेक चौबे, बनारसी गिरी, दिनेश चौबे, जितेन्द्र त्रिपाठी, पिंटू दुबे, उषा तिवारी, माला दुबे, काशीनाथ दुबे, मनोज पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, अरविंद दुबे, सीएस दुबे, यूसी दुबे, ब्रह्मानंद गोस्वामी, स्वाधीन झा, सीमा पांडेय, चंद्रशेखर दुबे, विष्णु शंकर मिश्रा, मृनाल चौबे, अनिल पाठक सहित समाज के वरिष्ठजन, युवा व महिलाएं उपस्थित रहें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;