
अधिकारियों की अनदेखी के कारण बोकारो के सिटी सेंटर सेक्टर चार की हो रही दुर्दशा
अधिकारियों की अनदेखी के कारण बोकारो के सिटी सेंटर सेक्टर चार की हो रही दुर्दशाअधिकारियों की अनदेखी के कारण बोकारो के सिटी सेंटर सेक्टर चार की हो रही द
बोकारो। बोकारो इस्पात नगर के सिटी सेंटर चार की स्थिति अत्यंत ही दयनीय होती जा रही है। कहीं टॉयलेट का पानी सड़क पर बह रहा है तो कहीं एक वर्ष से आधी सड़क को बालू व गिट्टी डालकर आवागमन बाधित करने का काम किया जा रहा है। बोकारो स्टील प्लांट के अधिकांश अधिकारी इसी मार्ग से गुजरकर अतिक्रमण रोकने के लिए जाते है। लेकिन उक्त स्थिति पर मौन हो जाते है। ऐसे में यह क्षेत्र दुर्घटना का जोन बन रहा है। हर दिन इस मार्ग में दुर्घटना हो रही है। लेकिन अबतक प्रबंधन की ओर से सड़क पर रखे गए सामग्रियों को हटाने के उपाए नहीं किए है।

सिटी सेंटर सेक्टर चार के प्लॉट संख्या जीबी 17 के समीप सड़क पर टॉयलेट का पानी बहने के कारण अत्यंत ही विकट स्थिति उत्पन्न हो गई है। विगत एक माह से टॉयलेट का पानी यहां बने सिवरेज से खुली सड़क पर बह रहा है। जिस कारण इस मार्ग पर दुर्गंध फैल चुका है। ऐसे में इस मार्ग से आवागमन करनेवाले लोगों को परेशानी होने लगी है। मामले की जानकारी बोकारो इस्पात प्रबंधन को देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बोकारो। नगर के सिटी सेंटर सेक्टर चार के बर्मन स्टील के समीप एक तीन मंजिला बिल्डिंग बनाया जा रहा है। यह बिल्डिंग पिछले एक वर्ष से बन रहा है। लेकिन बिल्डिंग मालिक ने आधी सड़क पर बालू व गिट्टी डालकर सड़क को संकीर्ण कर दिया है। जिस कारण इस मार्ग पर हर दिन लोग दुर्घटना के शिकार हो रहे है। सिटी सेंटर निवासियों की माने तो इस बिल्डिंग मालिक के करतूत के खिलाफ कई बार शिकायत की गई है। लोकिन अबतक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




