डिजिटल माध्यम से होगी 16वीं जनगणना, तैयारियां पूरी : उपायुक्त
डिजिटल माध्यम से होगी 16वीं जनगणना, तैयारियां पूरी : उपायुक्त डिजिटल माध्यम से होगी 16वीं जनगणना, तैयारियां पूरी : उपायुक्त डिजिटल माध्यम से होगी 16व

बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो उपायुक्त अजय नाथ झा ने कहा कि जनगणना देश की योजना निर्माण एवं समग्र विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस बार की जनगणना देश की 16वीं. तथा स्वतंत्रता के बाद की 8वीं जनगणना होगी, जिसे पहली बार पूर्णतः डिजिटल माध्यम से संपन्न किया जाएगा। उपायुक्त शनिवार को जनगणना 2027 को लेकर समाहरणालय स्थित सभागार में आयोजित संवाददादाता सम्मेलन में पत्रकारों को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने बताया कि जनगणना कार्य दो चरणों में संपन्न होगा। पहले चरण में 1 मई से 15 मई 2026 तक स्व-गणना तथा 16 मई से 14 जून तक मकान सूचीकरण एवं गणना का कार्य किया जाएगा। वहीं, दूसरे चरण में 9 फरवरी से 28 फरवरी 2027 (संभावित) के बीच जनसंख्या गणना (पीई) होगी。
जिले में 12 चार्ज, बीएस सिटी को मिला अलग दर्जा
जिले में जनगणना के लिए 12 चार्ज निर्धारित किए गए हैं, जिनमें 9 ग्रामीण, दो शहरी तथा एक चास नगर निगम का अलग चार्ज शामिल है। खास बात यह है कि पहली बार बोकारो स्टील सिटी शहरी को अलग चार्ज ऑफिस का दर्जा मिला है, जिसे जिला प्रशासन के पहल पर 28 अप्रैल को जनगणना निदेशालय, भारत सरकार से स्वीकृति प्राप्त हुई है। जिसके चार्ज पदाधिकारी अंचलाधिकारी चास होंगे।
डिजिटल एप व पोर्टल से होगी निगरानी
जनगणना कार्य के दौरान प्रगणक विशेष मोबाइल एप (एचएलओ एप) के माध्यम से घर-घर जाकर आंकड़े एकत्र करेंगे। वहीं, पूरी प्रक्रिया की निगरानी सीएमएमएस पोर्टल के जरिए की जाएगी। स्व-गणना के तहत नागरिक आधिकारिक पोर्टल http//se.census.gov.in पर स्वयं अपने परिवार व आवास से जुड़े 33 प्रश्नों के उत्तर दर्ज कर सकेंगे। उपायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जनगणना में दी गई सभी जानकारी पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। इसका उपयोग केवल जनगणना कार्य के लिए ही होगा। इन आंकड़ों का उपयोग किसी भी जांच या साक्ष्य के रूप में नहीं किया जाएगा।
साइबर ठगी से सावधान रहने की अपील
प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील करते हुए कहा है कि जनगणना के लिए कोई अलग मोबाइल एप आम नागरिकों के लिए उपलब्ध नहीं है। किसी भी प्रकार की जानकारी फोन कॉल, ओटीपी या बैंक विवरण के माध्यम से नहीं मांगी जाएगी। निर्धारित 33 प्रश्नों के अतिरिक्त कोई भी जानकारी न दें, जनगणना के नाम पर किसी प्रकार का भुगतान नहीं करें। बिना पहचान सत्यापन के किसी को जानकारी नहीं दें। साथ ही, नागरिकों से अपील की है कि वे सही और सटीक जानकारी दें, प्रगणकों का सहयोग करें और स्व-गणना का अधिक से अधिक उपयोग करें।
3782 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स हैं बनाए गए
जनगणना कार्य के वरीय नोडल पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी ने बताया कि जिले में 3782 हाउस लिस्टिंग ब्लॉक्स बनाए गए हैं। इसके लिए 678 सुपरवाइजर और 4039 प्रगणकों की तैनाती की गई है। मास्टर ट्रेनर और अन्य अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा हो चुका है, जबकि 27 अप्रैल से 9 मई तक फील्ड ट्रेनर्स द्वारा प्रगणकों और सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। मौके पर जिला सांख्यिकी पदाधिकारी आशोक खालको, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी रवि कुमार, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी अविनाश कुमार सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


