मां मनसा मंदिर में होली मिलन समारोह
बोकारो में रविवार को मां मनसा देवी संचालन समिति द्वारा होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गीत-संगीत भी हुआ। समिति की अध्यक्षा ने कहा कि होली मेलजोल और सौहार्द का त्योहार है। कई प्रमुख सदस्य समारोह में शामिल हुए।

बोकारो। रविवार के दिन छोटानागपुर सांस्कृतिक महोत्सव समिति की मां मनसा देवी संचालन समिति द्वारा बोकारो के सेक्ट-2 स्थित माँ मनसा मंदिर प्रांगण में होली मिलन समारोह आयोजित किया गया। उपस्थित सदस्यों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर गीत-संगीत का भी आयोजन किया गया। समिति की अध्यक्षा ने कहा कि होली केवल रंगों का नहीं, बल्कि मेलजोल और सौहार्द का त्योहार है। समारोह में मुख्या रूप से गौतम सिंह चौधरी, प्रकाश चटर्जी, जनार्दन महती, हानश्याग हजाम, सूचोद गोप, अमूल्य महतो, कृष्ण कुमार मंडल, रामेशवर सिहं, अमनाथ देवधानिया सहित अन्य शामिल थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



