Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBokaro Business Plot Holders Association Faces Crisis Unconditional Hunger Strike Announced
प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ प्लॉट होल्डर्स एसोसिएशन की भूख हड़ताल 2 फरवरी से

प्रबंधन की मनमानी के खिलाफ प्लॉट होल्डर्स एसोसिएशन की भूख हड़ताल 2 फरवरी से

संक्षेप:

बोकारो व्यवसायिक प्लॉट होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में सदस्यों ने बीएसएल प्रबंधन द्वारा की जा रही लीज नवीकरण और सर्विस चार्ज की मांगों को लेकर आक्रोश व्यक्त किया। 2 फरवरी से अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। प्रबंधन की उपेक्षा के खिलाफ रांची उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई है।

Jan 19, 2026 01:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो, प्रतिनिधि। बोकारो व्यवसायिक प्लॉट होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन का वार्षिकआम सभा सेक्टर 5 सेंटर मार्केट के प्रांगण में संगठन का अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा की अध्यक्षता में हुई। वक्ताओं ने कहा कि बोकारो व्यवसायिक प्लॉट होल्डर वेलफेयर एसोसिएशन के सामने करो व मारो की स्थिति आ गई है। बीएसएल प्रबंधन की लीज नवीकरण, सर्विस चार्ज, लीज रेंट अब ट्रेड चेंज के नाम पर लाखों की मांग ने प्लॉटधारी की कमर तोड़ दी है। इसको लेकर आगामी 2 फरवरी से प्लॉटधारियों का अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल नगर सेवा भवन के सामने प्रारंभ होगा। एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

सदस्यों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि प्रबंधन प्लॉट धारी की लगातार हो रही है जर्जर अवस्था को नजरअंदाज करते जा रही हैं। बीएसएल का मुनाफा बढ़ता जा रहा है। वहीं, प्लांट में श्रमिकों की संख्या मात्र 7500 रह गई है। यह अतिक्रमण कारियो का शहर बन कर रह गया है। सिटी सेंटर व सेक्टर मार्केट का व्यवसाय सड़क पर आ गया है। प्लॉटधारी के प्लॉट पर तालाबंदी की नौबत आ गई है। प्रबंधन की मांग लीज की शर्तों के विरुद्ध की जा रही है। जिसको रांची उच्च न्यायालय में संगठन के द्वारा चुनौती दी गई है। इसके बाद भी बोकारो प्रबंधन द्वारा रांची उच्च न्यायालय के फैसला को नजरअंदाज किया जा रहा है। बैठक में विनोद कुमार आदित्य घोसला, संजय कुमार, श्याम नंदन सिंह, मनोज कुमार झा, सुनील कुमार, आर्यन सिंह, रतन गर्ग, सत्येंद्र कुमार, शशि आनंद ,मनन प्रसाद ,जीवन कुमार, के एन प्रसाद, कुंदन कुमार सिंह, महेंद्र प्रसाद, रामकुमार शर्मा सहित अन्य शामिल रहे।