शाम होते ही नया मोड़ बस स्टैंड में पसर जाता है अंधेरा

Jan 10, 2026 10:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

प्रतिदिन हजारों यात्री बस स्टैंड से करते हैं सफर शाम होते ही नया मोड़ बस स्टैंड में पसर जाता है अंधेरा शाम होते ही नया मोड़ बस स्टैंड में पसर जात

शाम होते ही नया मोड़ बस स्टैंड में पसर जाता है अंधेरा

बोकारो का बस पड़ाव इन दिनों सुविधाओं का मोहताज है। बस पड़ाव के कई क्षेत्र में कचरा पसरा रहता है। वावजूद साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था नहीं रहती है। इससे बस संचालक के साथ-साथ यात्री भी परेशान दिखते हैं। सरकारी बस पड़ाव तक लोगो का पहुंचना भी मुश्किल होता है। सुबह व शाम को स्थिति सबसे अधिक खराब होती है। जब बस तक यात्री अंधेरे में ही पहुंचते हैं। बस तक पहुंचने के लिए जर्जर सड़क पर चलकर जाना पड़ता है। जो गत कई वर्षो से जस का तस बना हुआ है। वहीं बगल में निजी बस स्टैंड है, जहां अधिकांश समय अंधेरा ही पसरा रहता है।

यहां से दर्जनों राज्यीय व अंतरराज्यीय बसों का आवागमन प्रतिदिन होता है, लेकिन बस स्टैंड में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था नहीं है। लेकिन इसकी सुध नहीं ली जा रही है। इस कारण देर शाम व अहले सुबह पहुंचने वाले यात्री असुरक्षित महसूस करते हैं। शनिवार को जमशेदपुर जा रही मुस्कान ने बताया कि ठंड की वजह से सुबह काफी देर तक अंधेरा था। जिसे देखते हुए स्टैंड के हर ओर रोशनी की व्यवस्था की जानी चाहिए। ताकि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या से न जूझना पड़े। बस यात्री भागिरथ ने बताया कि बस पड़ाव में पर्याप्त सुविधाएं होनी चाहिए। रात्री में बस पड़ाव के अंधेरे वाले क्षेत्र में महिलाओं के साथ-साथ पुरुषों को भी जाने में डर लगता है। स्टेंड में पहुंचने पर अधिकांश समय लाइट नहीं जलने से अंधेरा पसर जाता है। जिससे परेशानी और बढ़ जाती है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;