संपूर्ण ब्राह्मण समाज का वन भोज सह मिलन समारोह

Jan 14, 2026 05:50 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

बोकारो में ब्राह्मण समाज ने गरगा डैम के पास वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामल झा ने की। पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने समाज के बुद्धिजीवियों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने समाज को एकजुट करने और सामाजिक कुरीतियों को दूर करने पर जोर दिया।

संपूर्ण ब्राह्मण समाज का वन भोज सह मिलन समारोह

बोकारो, प्रतिनिधि। संपूर्ण ब्राह्मण समाज की ओर से गरगा डैम के समीप बुधवार को वन भोज सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्यामल झा ने की। जबकि संचालन जिला मीडिया प्रभारी गंगेश पाठक ने किया। समारोह की शुरुआत भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर हुई। आयोजन का उद्देश्य समाज के लोगों को एक मंच पर लाकर आपसी भाईचारे को मजबूत करना और सामाजिक दायित्वों पर विचार-विमर्श करना रहा। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय ने कहा ब्राह्मण समाज बुद्धिजीवियों का समाज है, जो अपने विवेक और ज्ञान के बल पर समाज को दिशा देता है।

समाज के लोग अग्रिम पंक्ति में रहकर सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में अहम भूमिका निभाएं और नई पीढ़ी को संस्कारों से जोड़ें। केंद्रीय अध्यक्ष जितेन्द्र दुबे ने कहा समाज को एक सूत्र में बांधने का प्रयास निरंतर जारी है और जल्द ही इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। केंद्रीय महामंत्री डॉ अशोक पांडेय ने विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों की सहभागिता समाज की शक्ति को दर्शाती है। वहीं प्रदेश अध्यक्ष हरे राम पांडेय ने संगठन हित में क्या क्या होनी चाहिए इस ओर रेखांकित किया। कार्यक्रम में विक्रम पांडेय, विनय कुमार तिवारी, विनोद मिश्रा, भोला दुबे, संतोष मिश्रा, विवेक चौबे, बनारसी गिरी, दिनेश चौबे, जितेन्द्र त्रिपाठी, पिंटू दुबे, उषा तिवारी, माला दुबे, काशीनाथ दुबे, मनोज पांडेय, विनोद कुमार मिश्रा, अरविंद दुबे, सीएस दुबे, यू सी दुबे, ब्रह्मानंद गोस्वामी, स्वाधीन झा, सीमा पांडेय, चंद्रशेखर दुबे, विष्णु शंकर मिश्रा, मृनाल चौबे, पत्रकार अनिल पाठक शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।