ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News झारखंड बोकारोदूसरी सोमवारी को शिवमय हुआ बोकारो

दूसरी सोमवारी को शिवमय हुआ बोकारो

सावन की दूसरी सोमवारी पर मंदिरों में देर शाम तक भक्तों ने पूजा की। शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना को लेकर शहर के अधिकांश मंदिरों में भक्त सुबह से...

दूसरी सोमवारी को शिवमय हुआ बोकारो
हिन्दुस्तान टीम,बोकारोTue, 03 Aug 2021 05:51 AM
ऐप पर पढ़ें

सावन की दूसरी सोमवारी पर मंदिरों में देर शाम तक भक्तों ने पूजा की। शिवलिंग पर जलाभिषेक व पूजा अर्चना को लेकर शहर के अधिकांश मंदिरों में भक्त सुबह से ही पहुंचने लगे। पुरुषों के साथ हजारों की संख्या में महिलाएं व बच्चों ने भी भगवान शंकर को जलाभिषेक किया। शिव भक्तों ने नारियल, बेलपत्र, अक्षत, भांग, धतुरा, फल-फूल चढ़ा और अगरबत्ती से पूजा की। मंदिर परिसर भक्तों के हर-हर महादेव के बोल, मंत्रोच्चारण व शंखध्वनी से गूंजायमान किया।

मंदिर के आगे बिक रही थी पूजन सामग्री : भगवान शंकर की पूजा करने के लिए भक्त सोशल डिस्टेसिंग के साथ कतार में रहे। पूजा सामग्री की खूब बिक्री हुई। दुंदीबाद और चास में पूजन सामग्री व फल फूल की दुकानों में दिनभर लोगों ने खरीदारी की।

शाम को हुआ रुद्राभिषेक : दिनभर पूजा-अर्चना के बाद शांम सभी मंदिरों में शिव का बेद मंत्रों के साथ विधिवत रूद्राभिषेक किया गया। रूद्राभिषेक शिव लिंग को दूध, दही, घी, मधु, गंगाजल, गन्ना का रस, शक्कर आदि से स्नान कर बेलपत्र, फल-फूल व नव परिधानों से आकर्षक रूद्राभिषेक किया गया। शंध्या में भगवान शंकर सहित सभी देवी देवताओं की आरती की गई। आरती में श्रद्धालु शामिल हुए। आरती के बाद भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें