
कूलिंग पौंड से दस गोताखोरों की टीम ने दूसरे दिन निकाला शव
बोकारो के हरला थाना क्षेत्र में बीएसएल कूलिंग पौंड से 50 वर्षीय ठेका मजदूर हरिशंकर पांडेय का शव दो दिन बाद निकाला गया। सोमवार रात को हरिशंकर ने पौंड में छलांग लगाई थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
बोकारो, प्रतिनिधि। हरला थाना क्षेत्र के बीएसएल कूलिंग पौंड से मंगलवार को दूसरे दिन 10 गोताखोरों की टीम ने बीएसएल ठेका मजदूर हरिशंकर पांडेय (50 वर्षीय) का शव बाहर निकाला. हरला थाना प्रभारी मो खुर्शीद आलम ने शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया. मो आलम मामले की जांच में जुट गये है. फिलहाल परिजन के दाह संस्कार में जुटे होने के कारण पुलिस परिजनों से बातचीत नहीं कर पायी है. ज्ञात हो कि हरि शंकर पांडेय सोमवार की रात स्कूटी पर सवार होकर हरला थाना क्षेत्र के बीएसएल कूलिंग पौंड के समीप पहुंचे. स्कूटी को नीचे लगा दिया. इसके बाद उपर चले गये. कूलिंग पौंड में छलांग लगा दिया था. पौंड में छपाक की आवाज होने पर स्थानीय लोगों ने हरला थाना को सूचना दिया. रात को ही इंस्पेक्टर खुर्शीद आलम पौंड पहुंचे. पुलिस टीम व स्थानीय लोगों के सहारे खोजबीन शुरू की. परंतु शव को नहीं खोजा जा सका था. अंधेरा होने की वजह से कूलिंग पौंड में तलाश बंद कर दी गयी. छलांग लगानेवाले व्यक्ति की पहचान सेक्टर चार जी निवासी हरिशंकर पांडेय के रूप में की गयी थी. मंगलवार को जारंगडीह के खेतको से गोताखोरों के दल को हरला थाना क्षेत्र कुलिंग पौंड बुलाया गया. गोताखोरों की मदद से तलाशी शुरू की गयी. दोपहर को मृतक शव निकाल लिया गया था. इस्पेक्टर खुर्शीद आलम के अनुसार युवक द्वारा आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है.

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




