Hindi NewsJharkhand NewsBokaro NewsBlood Donation Camp Organized by VHP and Bajrang Dal in Gomia on Martyrs Day
विहिप व बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर

विहिप व बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर

संक्षेप:

गोमिया में हुतात्मा दिवस के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉ जितेंद्र कुमार, रवि कुमार और प्रफुल्ल कुमार महतो द्वारा किया गया। 25 व्यक्तियों ने रक्तदान किया और जांच बोकारो रेड क्रॉस सोसाइटी के तकनीशियनों ने की।

Sat, 8 Nov 2025 01:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share Share
Follow Us on

गोमिया। हुतात्मा दिवस के अवसर पर शुक्रवार को विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल गोमिया द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन मां शारदे सेवा सदन स्वांग में किया गया। 25 व्यक्तियों ने रक्तदान किया। शिविर का उद्घाटन गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ जितेंद्र कुमार, गोमिया थाना प्रभारी रवि कुमार एवं आइइएल थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार महतो एवं एसआई मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया। जांच बोकारो रेड क्रॉस सोसाइटी के टेक्नीशियन रंजन कुमार, संजय कुमार, नीरज कुमार एवं विकास कुमार ने किया। विहिप के जिला के मंत्री शिशु ठाकुर, जिला सह मंत्री महेश स्वर्णकार, प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार, विपिन कुमार, दिलीप प्रजापति, प्रकाश प्रजापति, जागेश्वर विश्वकर्मा, शंकर प्रसाद वर्मा, पंकज वर्मा, सुरेंद्र कुमार आदि थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।