सी एच सी पेटरवार में रक्तदान शिविर का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

पेटरवार में सदर अस्पताल बोकारो द्वारा रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। बोकारो ब्लड बैंक ने रक्त संग्रह किया, जिसमें केवल चार लोगों ने रक्तदान किया। डॉ कुंदन राज ने रक्तदान को महादान बताते हुए लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की। कार्यक्रम में स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

सी एच सी पेटरवार में रक्तदान शिविर का आयोजन

पेटरवार। सदर अस्पताल बोकारो के तत्वावधान में शुक्रवार को पेटरवार स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में बोकारो ब्लड बैंक की ओर से रक्त संग्रह किया गया। रक्तदान शिविर में मात्र चार लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान शिविर में हिस्सा लेकर रक्तदान किया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुंदन राज ने कहा कि रक्तदान महादान है, इससे बढ़कर दूसरा कोई दान नही है। आपका किया हुआ रक्तदान किसी की जिंदगी बचाने में मददगार साबित हो सकता है। रक्तदान करने से किसी प्रकार की शारीरिक हानि नहीं होती है।

उन्होंने लोगों से नियमित रूप से रक्तदान करने की अपील की।  कार्यक्रम को सफल बनाने में धनंजय कुमार, एलटी सदर ब्लड सेंटर, संजय कुमार सहित स्वास्थ्यकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।