अंगवाली में सार्वजनिक चौक निकट जाम नाला से आवागमन में परेशानी

Feb 25, 2026 04:29 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बोकारो
share

अंगवाली के पंचायत में गंदा पानी बहने से राहगीरों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सार्वजनिक नाला हमेशा जाम रहता है, जिससे आवागमन में रुकावट आती है। स्थानीय होटल के निकट कचरा डालने से स्थिति और बिगड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासनिक सहायता लेने का निर्णय लिया है।

अंगवाली में सार्वजनिक चौक निकट जाम नाला से आवागमन में परेशानी

अंगवाली, प्रतिनिधि। पेटरवार प्रखंड के अंगवाली उत्तरी पंचायत अंतर्गत यूं तो कई मुहल्ले में कीचड़नुमा गंदे पानी के बहते रहने से आम राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता ही है। वहीं सार्वजनिक मंडपवारी चौक के पूर्वी छोर स्थित एक सार्वनिक नाला के हमेशा जाम रहने से उक्त मुहल्ले होकर अन्य स्थल तक जाने-आने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मालूम हो कि इस नाले के निकट एक होटल भी संचालित है। बताते हैं कि सार्वनिक चौक पर बसे कुछ इने-गिने परिवार की ओर से घर का कचड़ा नाले के मुहाने पर डाल दिया जाता है, जिसको देख होटल संचालक एवं अन्य ठेले वालों द्वारा भी ग्लास-प्लेट आदि वहीं गिरा दिया जाता है, जिससे नाला पूरी तरह जाम हो जाता व आवागमन बाधित होती है।

पंचायत की ओर से तथा सार्वजनिक पूजा समिति की ओर से कई बार सफाई भी की गई तथा सख्त हिदायत भी दी गई, परंतु ऐसे लोग गंदगी फैलाने से बाज नहीं आते। इसके अलावा सड़क टोला में गंदे पानी बहाव बंद करने को मुखिया द्वारा ऐसे परिवारों को कहने पर कोई असर नहीं दिखता। ग्रामीणों व समाजसेवियों ने ठाना है कि अब प्रशासनिक सहयोग लिया जाय। 9. अंगवाली में जाम नाला से बहता गंदा पानी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।