भारतीय जनता पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि
दुग्दा के सरस्वती विद्या मंदिर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग सम्पन्न हुआ। समापन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री पुनम पांडेय ने की। कार्यशाला का उद्घाटन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अम्बिका ख्वास ने किया। अंत्योदय सिद्धांत पर चलकर देश को पुनः विश्वगुरु बनाने का आह्वान किया गया।

दामोदा, प्रतिनिधि। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत भाजपा चंद्रपुरा प्रखंड के कार्यकताओं का दुग्दा के सरस्वती विद्या मंदिर में चल रहे दो दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला मंत्री पुनम पांडेय और संचालन प्रखंड महामंत्री भरत प्रसाद झा ने किया। प्रशिक्षण वर्ग के समापन सत्र के कार्यशाला का उद्घाटन पूर्व भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष अम्बिका ख्वास और भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बिनय कुमार सिंह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय व श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तस्वीर समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। कहा कि पार्टी में कार्यकर्ता सर्वोपरि है। वहीं अंत्योदय के सिद्धांत पर चलकर ही देश पुनः विश्वगुरु बन सकता है।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित, पूर्व प्रमुख अनिता गुप्ता, भाजपा प्रखंड महामंत्री, कमलेश यादव, संजीव झा, भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य सुमन सिंह, दयावंती शर्मा, अंजू देवी ,ईश्वर टुडु , लखींद्र नाग, मनोज ठाकुर, घनश्याम महतो, अरुण कुमार सिंह, रुपेश दसौंधी, कमांडो केवट आदि थे। इससे पहले प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन पूर्व सांसद रवीन्द्र कुमार पांडेय, भाजपा बोकारो जिला किसान मोर्चा के अध्यक्ष चंद्रशेखर महथा, जिला मंत्री ईश्वर महतो, प्रवीन कुमार सिंह व श्यामलाल किस्कू ने किया था।7. दुग्दा में रविवार को समापन सत्र के दौरान सभी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


